ये है भारत का सबसे सस्ता सरकारी मेडिकल कॉलेज, फीस जानकर हो जाएंगे हैरान, MBBS के लिए बेस्ट विकल्प, जानें डिटेल 

इस सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की फीस 6,080 रुपये है। हालांकि दाखिला लेने के लिए काफी मेहनत लगती है। नीट में उच्चतम स्कोर प्राप्त करने पड़ते हैं।
Cheapest Government Medical College in India

AI Generated

Cheapest Medical College in India: नीट यूजी परीक्षा खत्म हो चुकी है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर देश के प्रसिद्ध सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों एडमिशन मिलेगा। इसमें सबसे लोकप्रिय पाठ्यक्रम एमबीबीएस होता है। इसे भारत में सबसे महंगे कॉर्सेस में से एक माना जाता है। लाखों डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं। लेकिन मोटी फीस उनके लिए चिंता का विषय बन जाता है।

भारत में कई ऐसे कॉलेज हैं, जो सस्ते में एमबीबीएस समेत अन्य मेडिकल पाठ्यक्रम ऑफर करते हैं। इस लिस्ट में सभी ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) शामिल हैं। पहले नंबर पर एम्स दिल्ली आता है। इसकी फीस सबसे कम है। स्टूडेंट्स को 1 लाख रुपये से कम शुल्क में डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने का मौका देता है। खास बात यह है कि इसकी एनआईआरएफ रैंकिंग भी 1 है।

ऐसे मिलता है एडमिशन?

यदि कोई व्यक्ति एम्स दिल्ली से 5 वर्षीय एमबीबीएस करना चाहता है तो उसे नीट यूजी परीक्षा पास करनी होगी। निर्धारित कट-ऑफ भी प्राप्त करना होगा। पिछले साल जनरल के लिए आखिरी काउन्सलिंग राउन्ड की समापन रैंक 47 थी। इसके अलावा कक्षा 12वीं में 50% (आरक्षित कैटेगरी के लिए 40%) अंक होने चाहिए। इसके अलावा फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी अनिवार्य विषय होता है। एमबीबीएस के लिए इस कॉलेज की सीट कैपेसिटी 132 है।

कितनी है फीस?

एम्स दिल्ली में एमबीबीएस कोर्स के लिए सालाना फीस 6,080 रुपये होती है। हॉस्टल फीस करीब 990 रुपये और एप्लीकेशन फीस 25 रुपये तक होती है। वहीं बीएससी की फीस 900 रुपये से लेकर 2400 रुपये होती है। एनआईआरएफ रिपोर्ट 2024 के मुताबिक वर्ष 2023 में तीन और चार वर्षीय यूजी प्रोग्राम वाले छात्रों का प्लेसमेंट 12 लाख से 24 लाख रुपये सलाना पैकेज के साथ हुआ था।

ये हैं टॉप 20 एम्स कॉलेज 

  • एम्स दिल्ली
  • एम्स भोपाल
  • ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज भूबनेश्वर
  • AIIMS पटना
  • एम्स पटना
  • एम्स रायपुर
  • एम्स ऋषिकेश
  • एम्स रायबरेली
  • एम्स मंगलागिरी
  • एम्स नागपूर
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews