ये हैं भारत के टॉप 10 एग्रीकल्चर कॉलेज, ऑफर करते हैं अनेक कोर्स, यहाँ देखें लिस्ट 

कई छात्र कृषि के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें समझ नहीं आता कहाँ दाखिला लेना सही रहेगा। भारत के कई संस्थान एग्रीकल्चर पाठ्यक्रमों के लिए प्रसिद्ध हैं। ऐसे ही संस्थानों के बारे में यहाँ बताया गया है। 
top 10 agriculture colleges

AI Generated Image

भारत एक कृषि प्रधान देश है। इस क्षेत्र में भी एक बेहतरीन करियर बनाया जा सकता है। यह केवल खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों को कई विकल्प भी मिलते हैं। साइंस, फाइनेंस, मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में भी नौकरी की जा सकती है। भारत में कई संस्थान एग्रीकल्चर से संबंधित अनेक यूजी, पीजी, डिप्लोमा और पीएचडी पाठ्यक्रम ऑफर करते हैं। कई स्टूडेंट कृषि के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की इच्छा रखते हैं। जिसके लिए उन्हें एक अच्छे संस्थान की तलाश होती है।

भारत में भी ऐसे कई कॉलेज है, जिन्हें एग्रीकल्चर की पढ़ाई के लिए सबसे बेस्ट (Top 10 Agriculture Colleges) माना जाता है। इन संस्थाओं को एनआईआरएफ रैंकिंग में भी स्थान दिया गया है। हालांकि इन कॉलेज में दाखिला लेने के लिए छात्रों को राष्ट्रीय स्तरीय या राज्य स्तरीय परीक्षा पास करनी पड़ती है। स्कोर के आधार पर ही सीट और पाठ्यक्रम आवंटित किए जाते हैं। आइए जानें NIRF रैंकिंग 2025 के हिसाब से टॉप 10 एग्रीकल्चर और अप्लाइड सेक्टर कॉलेज कौन-कौन से हैं?

पहले नंबर पर यह कॉलेज 

इस लिस्ट में पहले नंबर पर इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टिट्यूट है, जो नई दिल्ली में स्थित है। इस साल इसकी एनआईआरएफ रैंकिंग एक है। स्कोर 83.23 रहा। आईसीएआर-CUET यूजी प्रवेश परीक्षा के तहत यूजी पाठ्यक्रम में एडमिशन मिलता है। एचडी और पोस्ट ग्रेजुएट दाखिले के लिए आईसीएआर-ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर एडमिशन में शामिल होना पड़ता है। दूसरे नंबर पर हरियाणा के करनाल में स्थित आईसीएआर नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टिट्यूट है। इसकी रैंकिंग 2 और स्कोर 75.87 है। तीसरे नंबर पर पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी है, जो लुधियाना में स्थित है। इस साल इसकी रैंकिंग 3 और स्कोर 75.83 है।

टॉप 10 कॉलेजों की लिस्ट देखें 

  1. इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टिट्यूट, नई दल्ली, दिल्ली
  2. आईसीएआर नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट, करनाल, हरियाणा
  3. पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, लुधियाना
  4. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी उत्तर प्रदेश
  5. इंडियन वेटरिनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट इजातनगर, बरेली, उत्तर प्रदेश
  6. तमिलनाडु एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, कोयंबटूर तमिल नाडु
  7. कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ़ एग्रीकल्चरल साइंस एंड टेक्नोलॉजी ऑफ कश्मीर, श्रीनगर जम्मू कश्मीर
  8. सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फिशरीज एजुकेशन एंड फिशरीज यूनिवर्सिटीज, मुंबई, महाराष्ट्र
  9. जीबी पंत यूनिवर्सिटी ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, पंतनगर उत्तराखंड
  10. चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, हिसार हरियाणा

एग्रीकल्चर कॉलेजों की रैंकिंग यहाँ देखें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews