ये हैं दुनिया की टॉप 10 यूनिवर्सिटी जहां नहीं लगती फीस, फ्री में होती है पढ़ाई, कई कोर्स शामिल, यहाँ देखें लिस्ट 

दुनिया में कई यूनिवर्सिटी ऐसी हैं, जहां छात्रों को ट्यूशन फीस भरने की जरूरत नहीं पड़ती है। कुछ में तो भारतीय स्टूडेंट्स भी दाखिला ले सकते हैं। हालांकि कुछ शर्तें भी लागू होती हैं। यहाँ ऐसे ही विश्वविद्यालयों के बारे में बताया गया है?
CUET UG 2026 Participating institutions

AI Generated Image

दिन पर दिन हायर एजुकेशन महंगा होता जा रहा है। बीते कुछ वर्षों में फीस काफी बढ़ चुकी है। विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त का सपना लाखों छात्र देखते हैं। इस आधुनिक दौर में भी कुछ ऐसे भी कई विश्वविद्यालय हैं जहां पढ़ने के लिए ट्यूशन फीस का भुगतान नहीं पड़ता। हालांकि कुछ संस्थान सेमेस्टर फीस चार्ज करते हैं, जो काफी कम होती है।

जर्मनी, नॉर्वे और अन्य कई देशों में उच्च शिक्षा मुफ़्त होती है। कुछ कॉलेज तो भारतीय छात्रों को भी यह सुविधा प्रदान करते हैं। कुछ कॉलेज इंडियन स्टूडेंट्स को फुल-फंड स्कॉलरशिप भी ऑफर करते हैं। जिसके तहत हॉस्टल फीस, सेमेस्टर फीस और अन्य खर्चे यूनिवर्सिटी या संबधित संगठन उठाते हैं। आइए जानें किन कॉलेजों में छात्र फ्री में पढ़ाई कर सकते हैं?

जर्मनी के टॉप 6 फ्री एजुकेशन कॉलेज  

टेक्निकल युनिवर्सिटी ऑफ़ म्युनिख दुनिया भर में अपने इंजीनियरिंग, नेचुरल साइंस और कंप्यूटर साइंस पाठ्यक्रमों के लिए प्रसिद्ध है। यह जर्मनी के टॉप यूनिवर्सिटी की गिनती में भी शामिल है। यूनिवर्सिटी छात्रों को बिना ट्यूशन फीस एजुकेशन ऑफर करती है। हालांकि पिछले साल से ही इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए मुफ्त पढ़ाई की सुविधा खत्म कर दी गई है।

लुडविग मैक्समिलियन यूनिवर्सिटी ऑफ़ म्युनिख और यूनिवर्सिटी ऑफ़ हीडलबर्ग बिना ट्यूशन फीस पढ़ाई करवाती है। कई पारंपरिक और मॉडर्न कोर्सेज ऑफर करती हैं। फ्री यूनिवर्सिटीऑफ़ बर्लिन, हम्बोल्ट यूनिवर्सिटी ऑफ बर्लिन और हिडलबर्ग विश्वविद्यालय भी इस लिस्ट में शामिल है।

नॉर्वे के 3 कॉलेज लिस्ट में शामिल

नॉर्वे में स्थित पब्लिक यूनिवर्सिटीज के लिए भी ट्यूशन फीस का भुगतान नहीं करना पड़ता। बैचलर्स, मास्टर और पीएचडी प्रोग्राम के कई विकल्प मिलते हैं। इस लिस्ट में यूनिवर्सिटी ऑफ़ ओस्लो, नॉर्वेजियन यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और यूनिवर्सिटी का बर्जन भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

यूनिवर्सिटी ऑफ आइसलैंड

यूनिवर्सिटी ऑफ़ आइसलैंड देश की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी है। यह दुनिया की सबसे पुराने उच्च शिक्षा संस्थानों की गिनती में भी शामिल है। छात्रों ट्यूशन फीस का भुगतान नहीं करना पड़ता, लेकिन एनुअल रजिस्ट्रेशन फीस लगती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews