Pharmacy की पढ़ाई के लिए भारत में कौन-सा कॉलेज बेस्ट? यहाँ देखें टॉप-10 संस्थानों की लिस्ट

भारत के कई कॉलेजों को फार्मसी की पढ़ाई के लिए बेस्ट माना जाता है। जहां स्टूडेंट्स 12वीं बाद दाखिला ले सकते हैं। ये संस्थान यूजी और पीजी पाठ्यक्रम ऑफर करते हैं। आइए एनआईआरएफ रैंकिंग के मुताबिक टॉप 10 संस्थानों पर नजर डालें- 
top 10 pharmacy colleges in india

AI Generated Image

कई लोग फार्मेसी को एक बेहतरीन करियर ऑप्शन के तौर पर देखते हैं। इसमें दवाई बेचने, मेडिकल स्टोर चलाने के साथ-साथ अनुसंधान, दवा निर्माण, क्लिनिकल प्रैक्टिस और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में भी काम करने का मौका मिलता है। ड्रग्स इंस्पेक्टर के तौर पर भी करियर बना सकते हैं। डी.फार्मा, बी.फार्मा और एम.फार्मा जैसे कोस ऑप्शन मिलते हैं। इन पाठ्यक्रमों को कई कॉलेज ऑफर करते हैं। लेकिन छात्रों को यह समझ नहीं कौन-सा बेस्ट रहेगा?

भारत में ऐसे कई कॉलेज है, जो फार्मेसी से जुड़े डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पीजी कोर्स लिए प्रसिद्ध हैं। 12वीं पास या ग्रेजुएट इनमें दाखिला ले सकते हैं। यहां देश के टॉप 10 फार्मेसी कॉलेज (Top 10 Pharmacy Colleges) के बारे में बताया गया है, जिन्हें एनआरआई रैंकिंग 2025 में स्थान मिला है। इस सा इन संस्थानों का एजुकेशन परफॉरमेंस ही नहीं बल्कि प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी अच्छा देखा गया।

पहले नंबर पर यह कॉलेज 

नंबर वन पर जामिया हमदर्द है, जो दिल्ली में स्थित है। इस साल इसकी रैंकिंग एक और स्कोर  86.59 है। बैचलर ऑफ़ फार्मेसी में दाखिले के लिए छात्रों को नीट यूजी या जेईई मेंस स्कोर के आधार पर एडमिशन मिलता है। दूसरे नंबर पर  बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस पिलानी है, जो राजस्थान में स्थित है। इस बार इसका स्कोर 82.28 रहा। इस कॉलेज में भी एडमिशन के लिए BITSAT एग्जाम में शामिल होना पड़ता है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पंजाब यूनिवर्सिटी है, जो चंडीगढ़ में स्थित है। इस बार इस संस्थान की रैंकिंग 3 और स्कोर 76.39 है। कॉलेज में एडमिशन के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (PUCET) में शामिल होना पड़ता है।

टॉप 10 कॉलेजों के नाम देखें 

  1. जामिया हमदर्द, नई दिल्ली
  2. बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस पिलानी
  3. पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़
  4. जेएसएस कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, तमिलनाडु
  5. नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, हैदराबाद तेलंगाना
  6. इंस्टिट्यूट ऑफ़ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई महाराष्ट्र
  7. जेएसएस कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, मैसूर कर्नाटक
  8. मणिपाल कॉलेज ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज ,उडुपी, कर्नाटक
  9. नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, मोहाली पंजाब
  10. एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, चेन्नई, तमिलनाडु

फार्मसी कॉलेजों की एनआईआरएफ रैंकिंग यहाँ देखें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews