स्किल और नवाचार कोर्स के लिए कहाँ लें दाखिला? ये हैं भारत के टॉप 5 कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट

कई कॉलेज स्किल और इनोवेशनल पाठ्यक्रमों के लिए ही प्रसिद्ध हैं। आधुनिक जमाने के अलग-अलग कोर्स ऑफर करते हैं। इसमें ग्राफिक्स से लेकर रोबोटिक्स विषय शामिल हैं। आइए जानें आपके लिए कौन-सा संस्थान बेस्ट ऑप्शन बन सकता है?
CUET UG 2026

AI Generated Image

स्किल और इनोवेशन से संबंधित पाठ्यक्रमों की डिमांड पाठ्यक्रमों के डिमांड बढ़ती जा रही है। इसमें डिजाइनिंग, डेटा साइंस, रोबोटिक्स इत्यादि शामिल हैं। कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए अब तक भारत सरकार की कई बड़े कदम उठा सकती उठा चुकी है। स्किल यूनिवर्सिटी को भी प्रमोट किया जा रहा है। इसके अलावा एजुकेशन सेक्टर में कई बदलाव भी किए गए हैं। कई स्टूडेंट कौशल और नवाचार से संबंधित कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं। लेकिन उन्हें समझ नहीं आता कि कौन -सी यूनिवर्सिटी उनके लिए बेहतर विकल्प रहेगी।

हाल ही में शिक्षा मंत्रालय द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूशन रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF 2025 Ranking) जारी किया गया है। स्किल और इन्नोवेशन समेत अलग-अलग कैटेगरी के बेस्ट यूनिवर्सिटी के नाम घोषित किए गए हैं। यदि आप कौशल और नवाचार से संबंधित पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने की लिए सही संस्थान की तलाश कर रहे हैं, तो यह रैंकिंग आपकी मदद कर सकती है।

पहले नंबर पर कौन? (Top 5 Skill and Innovation College)

स्किल यूनिवर्सिटी की रैंकिंग में पहले नंबर पर इस साल सिंबोसिस स्किल्स एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी है। जिसे पहले सिंबोसिस स्किल एंड ओपन यूनिवर्सिटी के नाम से जाना जाता था। यह वर्तमान में पुणे में स्थित है। कॉलेज कई यूजी और पीजी स्किल पाठ्यक्रम ऑफर करता है। कम्युनिकेशन स्किल, बैंकिंग, डेटा एनालिसिस, स्टैटिसटिक्स, सी प्रोग्रामिंग, डेटा साइंस जैसे विषय शामिल हैं। इनोवेशन यूनिवर्सिटी के लिस्ट में पहले नंबर पर आईआईटी मद्रास है, जो चेन्नई तमिलनाडु में स्थित है। इसकी एनआईआरएफ रैंकिंग 1 है।

ये हैं टॉप स्किल यूनिवर्सिटी 

इस साल से सिंबोसिस यूनिवर्सिटी ऑफ़ अप्लाइड साइंसेज को एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 में दूसरा स्थान मिला है। यह मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्थित है। तीसरे नंबर पर हरियाणा के पलवल में स्थित श्री विश्वकर्मा स्टील यूनिवर्सिटी शामिल है। इस साल इसकी रैंकिंग 3 है। इसके अलावा भारतीय स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी राजस्थान भी स्टूडेंट के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है, पिछले साल इसकी रैंकिंग तीन थी। दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी दिल्ली भी एक अच्छा ऑप्शन बन सकती है। यह क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग के टॉप 200 में शामिल है।

ये हैं टॉप इनोवेशन यूनिवर्सिटी 

  1. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी,  मद्रास तमिल नाडु
  2. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे महाराष्ट्र
  3. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस, बेंगलुरु कर्नाटक
  4. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर पश्चिम बंगाल
  5. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, कानपुर उत्तर प्रदेश

कैटेगरी-वाइज एनआईआरएफ 2025 रैंकिंग यहाँ देखें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews