12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, UGC दे रहा स्कॉलरशिप, पढ़ाई में नहीं आएगी रुकावट, आवेदन शुरू, नोट कर लें लास्ट डेट, जानें डिटेल 

यूजीसी ने ईशान उदय स्कॉलरशिप स्कीम का ऐलान किया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योजना के तहत 12वीं पास को आर्थिक सहायता मिलेगी। आइए जानें इसके लिए पात्रता क्या है और कब तक अप्लाई कर सकते हैं?
NCERT free courses

AI Generated Image

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने ईशान उदय स्कॉलरशिप की घोषणा कर दी है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है। योग्य छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल scholarships.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। बता दें स्कॉलरशिप स्कीम के लिए साल में सिर्फ एक बार ही एप्लीकेशन पोर्टल खुलता है। इसलिए स्टूडेंट को सही समय पर आवेदन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा सारी जानकारी सही-सही दर्ज और दस्तावेजों को अच्छे से अपलोड करें।

इस छात्रवृति योजना को UGC द्वारा 2014 में लॉन्च किया गया था। जिसका उद्देश्य नॉर्थ ईस्टर्न क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रत्येक साल करीब 10000 छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। ताकि वे स्नातक स्तर की पढ़ाई अच्छे से कर सके। हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें भी लागू होती हैं।

कितने रुपये मिलेंगे?

हर साल स्कॉलरशिप रिन्यू करने की सुविधा छात्रों को प्रदान की जाती है। जनरल डिग्री प्रोग्राम के लिए 5,400 रुपये आर्थिक सहायता मिलती है। वहीं टेक्निकल, प्रोफेशनल, मेडिकल और पैरामेडिकल कोर्स के लिए 7800 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

पात्रता जान लें 

सीबीएसई, आईसीएसई और नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ ओपन स्कूलिंग से कक्षा 12वीं पास छात्र उठा सकते हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा के स्टूडेंट्स के लिए है यह योजना उपलब्ध है। जो यूजी प्रोग्राम के पहले साल में पढ़ाई कर रहे हैं केवल वे ही आवेदन कर सकते हैं। माता-पिता की इनकम 4.5 लाख रुपये सालाना से कम होनी चाहिए। इसके अलावा उनके पास संबंधित राज्य का डोमिसाइल सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत 

आवेदन करने के लिए छात्रों को एक्टिव मोबाइल नंबर, आधार नंबर, इनकम सर्टिफिकेट, एनपीसीआई सीडिंग स्टेटस, ईकेवाईसी और अन्य दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी। जिसका लिंक एनएसपी के पोर्टल पर उपलब्ध है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews