CUET UG को लेकर यूजीसी अध्यक्ष ने किया बड़ा ऐलान, JEE-NEET के मर्जर के लिए कही ये बात, जानें यहाँ

CUET UG को लेकर यूजीसी अध्यक्ष ने किया बड़ा ऐलान, JEE-NEET के मर्जर के लिए कही ये बात, जानें यहाँ

CUET UG: यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी यूजी) की परीक्षा दो पालियों के बजाय तीन पालियों में आयोजित की जाएंगी। इस बात की जानकारी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने दी है। सीयूईटी के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख भी आगे बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार 30 मार्च आवेदन कर सकते हैं। पिछले साल मार्च में इस परीक्षा को सभी केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए अनिवार्य करने की घोषणा की गई थी।

पिछले साल सीयूईटी परीक्षा के दौरान काफी खामियाँ देखी गई थी। कई केंद्रों पर एग्जाम बिना बताए रद्द कर दिए गए थे। जिसके कारण छात्रों को कठिनाई हुई थी। जगदीश कुमार ने आश्वासन दिया दी इस बार कोई भी असुविधा ना हो इस बात ख्याल रखा जाएगा। इसलिए इस साल NTA द्वारा परीक्षा का आयोजन 3 पालियों में होगा।

इसके अलावा यूजीसी अध्यक्ष ने JEE और NEET के विलय को लेकर भी बड़ी अपडेट दी है। जेईई और नीट के मर्जर की योजना कम से कम दो साल पहले घोषित की जाएगी। उन्होनें मर्जर को लेकर कहा, “यह निश्चित संभव हो सकता है। इसपर काम भी किया जा रहा है। लेकिन जब कभी भी इनका विलय किया जाएगा तो प्रभावी वर्ष से कम से कम दो वर्ष पहले इसकी घोषणा की जाएगी। ताकि उनके हिसाब से छात्र तैयार हो सकें।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews