CUET UG: सीयूईटी यूजी को लेकर UGC अध्यक्ष का बड़ा बयान, परीक्षा की तारीखों में नहीं होगा फेरबदल, यहाँ जानें अपडेट

cuet ug 2024

CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी परीक्षा के तारीखों में कोई बदलाव नहीं होगा। इस बात की घोषणा यूजीसी अध्यक्ष एम.जगदीश कुमार ने रविवार को सोशल मीडिया पर कर दी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पहले से निर्धारित किए शेड्यूल के अनुसार की देशभर में ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन करेगा।

कब होंगे एग्जाम?

यूजीसी चीफ ने कहा, “NTA पहले घोषित किए गए तारीख पर ही CUET-UG का आयोजन करेगा। परीक्षा 15 मई से 31 मई तक आयोजित होगी। इस दौरान सिर्फ दो तारीखें लोकसभा चुनाव से टकरा रही हैं, 20 मई और 25 मई।”

कब जारी होगी फाइनल डेटशीट

एम.जगदीश कुमार ने यह भी कहा कि, “फाइनल डेट रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जारी होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 26 मार्च है। रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों की संख्या और उनके भौगोलिक वितरण देखा जाएगा। इस डेटा के आधार पर NTA 15 से 31 मई को आयोजित होने वाली परीक्षाओं की डेट शीट जारी करेगा।

19 अप्रैल से 1 जून तक होगी वोटिंग

बता दें कि निर्वाचन आयोग 19 अप्रैल से 7 चरणों में 543 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटिंग करवाएगा। आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। नतीजे 4 जून को आएंगे।

हाइब्रिड मोड में होगी परीक्षा

सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस बार हाइब्रिड मोड में परीक्षा का आयोजन होगा। विभिन्न विषयों के लिए CBT और पेन-एंड-पेपर मोड में एग्जाम होंगे। अब तक करीब 15 लाख छात्र आवेदन कर चुके हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews