UGC का बड़ा फैसला: ODL और ऑनलाइन कोर्स के लिए आवेदन की तारीख आगे बढ़ी, अहम नोटिस जारी

यूजीसी ने ओडीएल और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। इससे संबंधित नोटिस भी जारी किया गया है। उच्च शिक्षा संस्थान निर्धारित अवधि के भीतर अप्लाई कर सकते हैं। 
ugc notice

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने उच्च शिक्षा संस्थानों को राहत दी है। ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के किए आवेदन की तारीख में बदलाव किया गया है। अब पात्र कॉलेज या यूनिवर्सिटी शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 17 नवंबर 2025 ओडीएल कोर्स प्रदान करने की मान्यता के लिए अप्लाइ कर सकते हैं। इससे पहले तारीख 10 नवंबर निर्धारित की गई है। सेशन की शुरुआत फरवरी 2026 से होने वाली है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि  तारीख के बदलाव के अलावा 21 अक्टूबर को जारी नोटिस के अन्य सभी प्रावधान और दिशा निर्देश में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आवेदन की पात्रता, मान्यता के नियम, जरूरी दस्तावेज और नियामक प्रावधान पहले की तरह ही लागू रहेंगे। बता दें कि देश में केवल उन्हीं को संस्थानों को ओडीएल प्रोग्राम प्रदान करने की अनुमति होती है,  जिन्हें यूजीसी मान्यता देता। वरना डिग्री को अवैध माना जाता है।

यूजीसी ने क्यों उठाया यह कदम?

यह कदम यूजीसी ने संस्थानों द्वारा प्राप्त अनुरोध के आधार पर उठाया है। संस्थान ऑनलाइन ऑफिशियल पोर्टल https://deb.ugc.ac.in/  पर जाकर यह काम पूरा कर सकते हैं। ऑरिजिनल एफ़िडेविट की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 है। समय पर हलफनामे की कॉपी “ज्वाइंट सेक्रेटरी, डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो, यूजीसी, 35, फिरोज शाह रोड, नई दिल्ली-110001” पर भेजना अनिवार्य होगा।

100 से अधिक संस्थानों को ऑनलाइन प्रोग्राम की अनुमति 

सेशन 2025- 26 के लिए अब तक यूजीसी 101 यूनिवर्सिटी, एक संस्थान, 20 कैटेगरी और 106 ऑनलाइन  पाठ्यक्रमों को मान्यता प्रदान कर चुका है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन हाल ही में जारी किया गया था। एमपी के कई संस्थान की सूची में शामिल हैं। मध्य प्रदेश के देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय को एमबीए और एमसीए पाठ्यक्रम ऑफर करने की अनुमति है। एमपी भोज ओपन यूनिवर्सिटी यूनिवर्सिटी को 23 पाठ्यक्रमों को प्रदान करने की अनुमति दी गई है। जीवाजी यूनिवर्सिटी  बीए, बीकॉम, M.Com समेत 7 पाठ्यक्रमों ओडीएल और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों को ऑफर कर सकता है। इसके अलावा महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोद्योग विश्वविद्यालय को 16 पाठ्यक्रम प्रदान करने की अनुमति दी गई है। मान्यता प्राप्त संस्थानों की सूची नीचे दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews