विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) वर्तमान में कई कोर्स ऑफर कर रहा है। जिसके लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लगेगी। ऑनलाइन मोड में पढ़ाई होगी। इन पाठ्यक्रमों को स्टूडेंट्स या लर्नर स्वयं पोर्टल http://swayam.gov.in पर जाकर ज्वाइन कर सकते हैं। केवल पर्सनल, एजुकेशनल और अन्य जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।
पाठ्यक्रमों की सूची में मिशन “Mission LiFe” नाम का कोर्स भी शामिल है। जिसे ज्वाइन करने की सलाह यूजीसी ने छात्रों को दी है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा किया है। इसकी अवधि 10 सप्ताह है। कोर्स 21 अगस्त से शुरू हो चुका है। वहीं परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर को किया जाएगा। सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाली करने की इच्छा रखने वाली उम्मीदवारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा।
इस लिस्ट में शामिल पाठ्यक्रम अलग-अलग विषयों से संबंधित हैं। कुछ की शुरुआत जुलाई में तो कुछ की अगस्त में हुई है। सभी की अवधि 10 से 15 सप्ताह है। 10 दिसंबर से लेकर 12 दिसंबर के बीच सर्टिफिकेट परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसके लिए छात्रों को निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना पड़ सकता है। हालांकि एनरोलमेंट और पढ़ाई पूरी तरीके से मुफ्त होगी।
मुफ़्त पाठ्यक्रमों की लिस्ट
- अभीधम्मा (पाली)
- आर्कटिक स्टडीज
- बुद्धिस्ट फिलॉसफी
- बुद्धिस्ट टूरिज्म
- क्लाइमेट एंड एनवायरमेंटल प्रोटक्शन
- कम्युनिटी इंगेजमेंट एंड सोशल रिस्पांसिबिलिटी
- हिस्ट्री ऑफ़ इंडियन बुद्धिस्म
- मिशन लाइफ
- पोलर साइंस आर्किटेक्ट, गवर्नेंस, पॉलिसी एंड लॉ
- अंडरस्टैंडिंग द आर्कटिक क्लाइमेट एंड द नीड फॉर एनवायरमेंटल प्रोटक्शन

ऐसे करें ज्वाइन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यदि आप नए यूजर हैं, तो साइन इन रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके बाद प्रोफाइल क्रिएट होने के बाद कोर्स कैटलॉग में जाए।
- पाठ्यक्रम को सर्च करें।
- नेशनल कोऑर्डिनेटर के तौर पर यूजीसी को सेलेक्ट करें।
- कोर्स के बारे में पढ़ने के बाद इस पर क्लिक “Join the course” ऑप्शन पर क्लिक करें।
🌍 Be the Change. Live Sustainably.
🌱 Enroll in the UGC SWAYAM course on “Mission LiFE – Lifestyle for Environment” and learn how mindful choices can help build a sustainable future.
🎓 Course Details:
⏳ Duration: 10 Weeks
📅 Course Start Date: 21 August 2026
📅 Course End… pic.twitter.com/XXLryNZ6yg— UGC INDIA (@ugc_india) September 2, 2026






