दिल्ली हाईकोर्ट ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) और पर्सनल असिस्टेंट (PA) के कुल 150 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर से 5 अक्तूबर 2026 तक चलेगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार दिल्ली हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
Delhi High Court Vacancy 2026
पदों का विवरण
- सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA): 117 पद (सामान्य-43, ईडब्ल्यूएस-14, ओबीसी-एनसीएल-32, एससी-16, एसटी-12)
- पर्सनल असिस्टेंट (PA): 33 पद (ईडब्ल्यूएस-7, ओबीसी-एनसीएल-16, एससी-5, एसटी-12)
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री तथा कंप्यूटर का ज्ञान अनिवार्य है।
- सीनियर प्राइवेट असिस्टेंट (SPA): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री । अंग्रेजी शॉर्टहैंड में कम से कम 110 शब्द प्रति मिनट । अंग्रेजी टाइपिंग में कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट ।
- प्राइवेट असिस्टेंट (PA): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री। अंग्रेजी शॉर्टहैंड में कम से कम 100 शब्द प्रति मिनट। अंग्रेजी टाइपिंग में कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट।
आयु सीमा: 1 जनवरी 2026 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी-एनसीएल वर्ग को 3 वर्ष, सामान्य/ईडब्ल्यूएस वर्ग के दिव्यांग को 10 वर्ष और ओबीसी वर्ग के दिव्यांग को 13 वर्ष की छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य, OBC-NCL और EWS वर्ग: ₹1,500
- SC, ST और PwBD (दिव्यांग) वर्ग: ₹1,300
वेतन: सीनियर पर्सनल असिस्टेंट का पद 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के पे मैट्रिक्स लेवल-8 में है, जबकि पर्सनल असिस्टेंट का पद लेवल-7 में आता है।
चयन प्रक्रिया
- इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट
- इंग्लिश शॉर्टहैंड टेस्ट
- मुख्य वर्णनात्मक (Descriptive) परीक्षा
- साक्षात्कार (Interview)
महत्वपूर्ण तिथियां
- नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 5 सितंबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 15 सितंबर 2026 (सुबह 11:00 बजे से)
- आवेदन की अंतिम तिथि: 5 अक्टूबर 2026 (रात 11:00 बजे तक)
- आवेदन पत्र में करेक्शन विंडो: 12 से 14 अक्टूबर 2026






