MP Breaking News

9 और 10 सितंबर को UGC NET 2026 री-एग्जाम, एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड 

एनटीए ने यूजीसी नेट री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
ugc net 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट (UGC NET Re-Exam 2026) पुनर्परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/  पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। 9 सितंबर को इंग्लिश और कॉमर्स विषय का री-एग्जाम आयोजित होगा। 10 सितंबर को सोशियोलॉजी की परीक्षा होगी। शहर सूचना पर्ची एनटीए ने पहले ही जारी कर दी है।

परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। इसके बिना एग्जामिनेशन हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसमें रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, विषय, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, समय, परीक्षा केंद्र का नाम, पता पूरा पता, एग्जाम सेंटर कोड, रिपोर्टिंग टाइम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, जन्मतिथि, जरूरी दिशा निर्देश और अन्य जानकारी उपलब्ध होती है। इसमें दिए गए निर्देशों को अच्छे से पढ़ने और परीक्षा के दिन का पालन करने की सलाह उम्मीदवारों को दी जाती है।

एनटीए ने हेल्पडेस्क का गठन भी किया है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या प्रश्न को लेकर उम्मीदवार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 011-40759000 याin पर संपर्क करना होगा या ugcnet@nta.ac.पर ईमेल भेजना होगा। किसी भी प्रकार की अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें डाउनलोड 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. कैंडिडेट एक्टिविटी के सेक्शन में जाकर यूजीसी नेट री -एग्जाम एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा।
  4. यहां एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  5. प्रवेश पत्र को अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  6. भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें। परीक्षा केंद्र पर डिजिटल कॉपी मान्य नहीं होगी।

परीक्षा के बारे में जानें

यूजीसी नेट परीक्षा में दो पेपर शामिल होते हैं। पेपर-1 में कुल 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं पेपर-2 में चुने हुए विषय से संबंधित 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कल 200 अंकों का होगा। दोनों पेपर को मिलाकर परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी, प्रश्नों की संख्या कुल 150 होगी। इसकी अवधि 3 घंटे होगी। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक सही उत्तर पर दो अंक मिलेंगे। नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
9 और 10 सितंबर को UGC NET 2026 री-एग्जाम, एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड