पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ़ बड़ौदा में वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट पदों पर भर्ती (BOB Recruitment 2026)निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://ibpsreg.ibps.in पर जाकर 24 सितंबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। देशभर में स्थित बैंक के अलग-अलग शाखों में चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी।
रिक्त पदों की संख्या कुल 1100 है। वेल्थ एग्जीक्यूटिव के लिए 1000 और क्रेडिट एनालिस्ट के लिए 100 खाली हैं। जनरल के लिए 445, ओबीसी के लिए 297, ईडब्ल्यूएस के लिए 110, एससी के लिए 165 और एसटी के लिए 83 पद खाली हैं। आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 850 रुपये के साथ पेमेंट गेट रिचार्ज का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, PwBD, एक्स सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 175 रुपये के साथ पेमेंट गेटवे चार्ज है। केवल ऑनलाइन मोड में पेमेंट स्वीकार किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
दोनों पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। वेल्थ एग्जीक्यूटिव पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इंश्योरेंस इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया से IC 38 या NISM सीरीज VA (Mutual फंड स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स) में इनमें से कोई एक वैलिड सर्टिफिकेशन होना चाहिए। मैनेजमेंट में दो वर्षीय फुल टाइम पीजी डिग्री/डिप्लोमा/एमबीए (फाइनेंस/मार्केटिंग/बैंकिंग) उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है। क्रेडिट एनालिस्ट पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ-साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट की योग्यता होनी चाहिए। साथ ही एक वर्ष का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
आयु सीमा
वेल्थ एग्जीक्यूटिव के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 22 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष है। क्रेडिट एनालिस्ट पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष से है। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और PwBD (UR) उम्मीदवारों को 10 साल की छूट अधिकतम आयु सीमा में दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और वेतन
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और साइकोमेट्रिक टेस्ट/ग्रुप डिस्कशन/ पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को आवेदन में दर्ज की गई जानकारी के आधार पर सिलेक्ट किया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होगी, जो कुल 120 अंकों की होगी। प्रश्नों की संख्या भी 120 होगी। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। इसमें कुल चार सेक्शन शामिल होंगे- इंग्लिश लैंग्वेज, रीजनिंग एबिलिटी एंड क्वांटिटी एप्टिट्यूड, जनरल, इकोनॉमिक्स और बैंकिंग अवेयरनेस और पद से संबंधित प्रोफेशनल नॉलेज। प्रत्येक क्षेत्र के लिए निर्धारित समय होगा। गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
वेल्थ एग्जीक्यूटिव पद पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 48,880 रुपये से लेकर 85,920 रुपये तक वेतन मिलेगा। क्रेडिट एनालिस्ट पद पर नियुक्ति के बाद 64,820 रुपये से लेकर 53,960 रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा डीए और अन्य कई सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।






