
UGC Updates: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने छात्रों के सेहत को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालयों और कॉलेज के कुलपतियों को नोटिस जारी किया है। कैन्टीन और कैंपस में अनहेल्दी फूड्स यानि फंड फूड्स को प्रोमोट न करने का निर्देश दिया है। इससे पहले भी इस खाद्य पदार्थों पर प्रतिबंध लगाने के लिए यूजीसी कई उपायों की रूपरेखा तैयार कर चुका है। समय-समय पर शैक्षणिक संस्थानों को इस मामले को लेकर अलर्ट भी करता रहता है।
भारत में तेजी से बढ़ रही मधुमेध और मोटापे जैसी बीमारियाँ- यूजीसी ने जताई चिंता
यूजीसी ने नोटिस में ICMR के आंकड़ों की चर्चा भी की है। आयोग ने कहा, “आईसीएमआर रिपोर्ट 2020-2023 के अनुसार भारत बीमारियों में तेजी से वृद्धि का सामना कर रहा है। हर 4 में से एक व्यक्ति या तो मोटापे से ग्रस्त है या मधुमेह/पूर्व मधुमेह से पीड़ित है।” इन आंकड़ों पर चिंता व्यक्त करते हुए शैक्षणिक संस्थानों में हेल्दी फूड्स को प्रोमोट करने की सलाह दी गई है।

