UGC NET 2023: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, आन्सर-की जारी, ऐसे करें चेक, 8 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति

UGC NET 2023: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, आन्सर-की जारी, ऐसे करें चेक, 8 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति

UGC NET 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 6 जुलाई यानि आज यूजीसी नेट परीक्षा की आन्सर-की जारी कर दी है। साथ में रिस्पॉन्स शीट भी जारी हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशयल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

8 जुलाई तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

बता दें कि आन्सर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तारीख 8 जुलाई है। यह प्रक्रिया आज से शुरू भी हो चुकी है। प्रत्येक प्रश्न के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI मोड के जरिए करने की अनुमति होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूजीसी नेट जून सेशन का रिजल्ट और फाइनल आन्सर-की अगस्त में जारी हो सकती है।

दो चरणों में आयोजित हुई थी परीक्षा

बता दें कि जून में दो चरणों में यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन हुआ था। 13 जून से लेकर 17 जून तक फेज 1 की परीक्षाएं हुई थी। वहीं 19-22 जून को दूसरे चरण के एग्जाम आयोजित किए गए थे। इस बार कुल 6,39,069 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।

ऐसे डाउनलोड करें आन्सर-की

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “UGC NET June Session Answer Key” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर यूजीसी नेट की उत्तर कुंजी दिखेगी, इसे डाउनलोड कर लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews