UGC NET 2023: फेज 4 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप हुई जारी, इन दिन होगी परीक्षा, ऐसे करें चेक

UGC NET 2023: फेज 4 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप हुई जारी, इन दिन होगी परीक्षा, ऐसे करें चेक

UGC NET 2023: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा फेज 4 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट फेज 4 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। हाल ही में फेज 3 की परीक्षा खत्म हुई है। जिसके बाद कैंडीडेट्स को एग्जाम शेड्यूल और एडमिट कार्ड का इंतजार है। बहुत जल्द इसके प्रवेश पत्र भी जारी हो सकते हैं।

इस दिन आयोजित होगी परीक्षा

बता दें की यूजीसी नेट फेज 4 की परीक्षा की डेट्स भी सामने आ चुकी है। 11 और 12 मार्च को एनटीए द्वारा एग्जाम का आयोजन होगा। जिसके लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी किये गए हैं। इस लिस्ट के जरिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों की जानकारी प्राप्त होगी। कुल 4 विषयों की परीक्षा होगी। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप इस लिस्ट को चेक कर सकते हैं। आपको एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर न्यूज और ईवेंट के सेक्शन में आपको “UGC NET Phase 4” के एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप दिखेगी, उसपर क्लिक करें।
  • अब दूसरा पेज खुलेगा, जिसमें एग्जाम सिटी स्लिप होगा।
  • इसे डाउनलोड करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews