UGC NET 2023 : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी, 21 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड, जानें अपडेट

ugc discontinued mphil degree

UGC NET 2023 : यूजीसी नेट के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। NTA द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा दिसंबर 2022 की एग्जाम सीट इंफॉर्मेशन और एडमिट कार्ड से पहले सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी कर दिया है। फेसबुक के तहत 57 विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

वहीं परीक्षा की तिथि 21 , 22 , 23 और 24 फरवरी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के लिए जल्द ही एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। वही एग्जाम सिटी की डिटेल जानकारी के लिए उम्मीदवारी यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसे देख सकेंगे।

यूजीसी नेट की परीक्षा

बता दें कि यूजीसी नेट की परीक्षा 21 फरवरी से 10 मार्च तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए परीक्षा का समय 3 घंटे निर्धारित किया गया हालांकि पेपर 1 और पेपर 2 की परीक्षा में किसी भी तरह के गैप नहीं रहेंगे।

नेट परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड परीक्षा में आयोजित

यूजीसी नेट परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड परीक्षा होगी। इसके लिए कुल 83 विषयों की परीक्षा होगी। दरअसल विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर ऑफिसर फैलोशिप असिस्टेंट ऑफिसर के लिए यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

21 फरवरी को कुल 30 विषयों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जबकि 22 फरवरी को 19 विषयों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 23 फरवरी को 11 विषयों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जबकि 24 फरवरी को छह विषयों की परीक्षा का आयोजन किया जाना है।

यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के शेड्यूल चेक करने के लिए प्रक्रिया

  • आधिकारिक वेबसाइट यूजीसी नेट पर जाए
  • फेज 1 विषयों के शेड्यूल के लिंक पर क्लिक करें
  • भविष्य के संदर्भ में शेड्यूल देखें और डाउनलोड कर रखें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews