UGC NET 2023: यूजीसी नेट जून के लिए आवेदन आज से शुरू, परीक्षा की तारीख घोषित, इस दिन होंगे एग्जाम, यहाँ जानें

UGC NET 2023: यूजीसी नेट जून के लिए आवेदन आज से शुरू, परीक्षा की तारीख घोषित, इस दिन होंगे एग्जाम, यहाँ जानें

UGC NET 2023: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commision) ने यूजीसी नेट जून 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 10 मई यानि आज से आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की तारीख भी घोषित हो चुकी हो। इस बात की जानकारी खुद यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने ट्वीट करके दी है। कैंडीडेट्स अधिकारीक वेबसाइट nta.ac.in और ugcnet.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई, 2023 है।

बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन साल में दो बार होता है। एक जून और दूसरा दिसंबर में होता है। 13 जून, 2023 से लेकर 22 जून तक विभिन्न विषयों की परीक्षा अलग-अलग तारीखों पर आयोजित होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्रता के लिए 83 विषयों की परीक्षा जून में सीबीटी मोड में आयोजित होगी। अधिक जानकारी और अन्य अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in/ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • यहाँ पूछी गई जानकारी दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन करें।
  • अब लॉग इन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क जमा करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews