UGC NET 2023: यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 13 जून से शुरू होगी परीक्षा

UGC NET 2023: यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 13 जून से शुरू होगी परीक्षा

UGC NET 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट प्रथम चरण परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिना हॉल टिकट के एग्जाम हॉल में एंट्री की अनुमति नहीं होगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडीडेट्स को एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि का विवरण और सिक्योरिटी पिन दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। प्रवेश पत्र में अभ्यर्थियों के नाम, सिग्नेचर, फोटोग्राफ, एप्लीकेशन नंबर और अन्य डिटेल्स दी रहती है।

13 जून से लेकर 17 जून तक फेज -1 परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न शहरों में होगा। एनटीए द्वारा दो शिफ्टों में यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित होगी। यदि उम्मीदवारों को सिटी इंटीमेशन स्लिप या एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी होती है तो वे 011-4075900 पर संपर्क या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया विन्डो ओपन होगा, यहाँ एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुलेगा , इसे डाउनलोड करें और परीक्षा में ले जाने के लिए एक प्रिन्ट आउट निकाल लें।
  • एडमिट कार्ड पर दी गई गाइडलाइंस को अच्छे से जरूर पढ़ें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews