UGC NET: इस दिन खुलेगा यूजीसी नेट का करेक्शन विंडो, फॉर्म में कर पाएंगे सुधार, आवेदन का आखिरी मौका आज

यूजीसी नेट जून सेशन का एप्लीकेशन पोर्टल आज बंद हो जाएगा। करेक्शन विंडो और एग्जाम की डेट घोषित हो चुकी है।
ugc net 2024

UGC NET 2024: यूजीसी नेट जून सेशन के लिए आज आवेदन का आखिरी मौका 15 मई यानि आज है। बुधवार रात 11:59 बजे एप्लीकेशन प्रोसेसर बंद हो जाएगा। इससे पहले यूजीसी नेट के आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई थी, लेकिन आयोग ने इसे आगे बढ़ा दिया था। करेक्शन विंडो की तारीख भी घोषित हो हो चुकी है।

इस दिन खुलेगा करेक्शन विंडो

विश्ववविद्यालय  अनुदान आयोग द्वारा जारी डेटकशीट के मुताबिक यूजीसी नेट जून सेशन का करेक्शन विंडो 18 मई को खुलेगा। उम्मीदवार आवेदन पत्र में 20 मई तक सुधार या बदलाव कर पाएंगे। वहीं फीस भुगतान की अंतिम तिथि 17 मई है।।

18 जून को होगी परीक्षा

यूजीसी नेट परीक्षा का तारीखों मेंभी बदलाव किया गया है। 18 जून 2024  को देश भर के विभिन्न केंद्रों में एग्जाम आयोजित होंगे। OMR मोड यानि पेन एवं पेपर मोड में 83 विषयों की परीक्षा होगी। इस परीक्षा के तहत जूनियर रिसर्च नेफेलोशिप और असिस्टेंट प्रोसेसर के लिए अवार्ड्स  के लिए इंडियन नेशल पात्रता को तय किया जाएंगे।

ऐसे करें फॉर्म को एडिट

  • सीबीएस पहले यूजीसी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं ।
  • होमपेज पर “Edit UGC NET” के लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉग इन करें।
  • अब यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म स्क्रीन पर नजर आएगा।
  • इसके बाद सुधार या बदलाव करे। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन कर लिया है।
  • केवल आवेदन करने वाले उम्मीदवार ही एप्लीकेशन फॉर्म में बदलाव कर सकरे हैं।
  • भविष्य के संदर्भ में आप एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews