उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, UGC NET परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, हेल्पडेस्क गठित, 21 अगस्त से परीक्षा

एनटीए ने 21, 22 और 23 अगस्त को आयोजित होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी कोड की जरूरत पड़ेगी।
UGC NET 2024

UGC NET 2024 Admit Card: उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in/ पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी कोड की जरूरत पड़ेगी। फिलहाल 21, 22 और 23 अगस्त को आयोजित होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिए पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी कोड (स्क्रीन पर दिए गए) को दर्ज करें।
  • “Submit” बटन पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर हॉल टिकट दिखेगा।
  • इसे डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में एडमिट कार्ड का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

एनटीए ने उम्मीदवारों को दी ये सलाह 

NTA ने शनिवार को यूजीसी नेट एडमिट कार्ड को लेकर नोटिस भी जारी किया है। जिसमें एडमिट कार्ड में दिए दिशा-निर्देश को अच्छे से पढ़ने की सलाह दी गई है। साथ ही हेल्पडेस्क से संबंधित जानकारी भी दी गई है। जिसका लाभ कैंडीडेट्स हॉल टिकट से जुड़ी परेशानी या प्रश्नों के समाधान के लिए उठा सकते हैं।

यदि अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कठिनाई या एडमिट कार्ड में कोई विसंगति मिलती है तो वे 011- 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

पुनर्परीक्षा की तारीख में भी हुआ बदलाव 

बता दें कि यूजीसी नेट जून सेशन का आयोजन 18 जून 2024 को हुआ था। लेकिन केंद्र सरकार ने 19 जून को अनियमितताओं को मद्देनजर रखते हुए एग्जाम रद्द कर दिया था। जिसके बाद पुनर्परीक्षा की तारीख घोषित की गई। 21 अगस्त से 4 सितंबर तक 83 विषयों की परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में सीबीटी मोड में आयोजित होगी। हालांकि जन्माष्टमी के कारण एनटीए ने 26 अगस्त की परीक्षा को 27 अगस्त तक स्थगित कर दी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews