3 जनवरी से UGC NET परीक्षा शुरू, एडमिट कार्ड और गाइडलाइंस जारी, छात्र रखें इन बातों का ख्याल, पढ़ें खबर

यूजीसी नेट परीक्षा 85 विषयों के लिए होगी। उम्मीदवारों को कुछ नियमों का पालन करना होगा। 3 जनवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। आइए जानें एग्जाम के दिन किन-किन बातों का ख्याल रखें और किन दस्तावेजों को ले जाएं?
UGC NET 2024

UGC NET 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर सेशन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत 3 जनवरी 2025 से होगी। परीक्षा से संबंधित गाइड लाइंस जारी हो चुकी है, जिसका पालन करना उम्मीदवारों के लिए जरूरी होगा। ऑफिशिल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड और शेड्यूल उपलब्ध हो चुके हैं।

जूनियर रिसर्च फैलोशिप अवॉर्ड, असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति और पीएचडी दाखिले के लिए कुल 85 विषयों की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। एग्जाम 3, 6, 7, 8, 9, 10, 15 और 16 जनवरी को दो शिफ्टों में आयोजित होंगे। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक चलेगी।

एडमिट कार्ड जारी (UGC NET Admit Card)

फिलहाल, एनटी ने 3 जनवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए हैं। जल्द ही अन्य तारीखों के लिए एडमिट कार्ड उपलब्ध होंगे होंगे। हॉल टिकट परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। इसमें उम्मीदवार का नाम, पर्सनल डिटेल्स, परीक्षा की तिथि, समय, परीक्षा केंद्र का नाम-पता और दिशा निर्देश शामिल होते हैं। एग्जाम हॉल में इसके बिना एंट्री भी नहीं मिलती। उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in विजिट करने की सलाह दी जाती है।

अभ्यर्थी रखें इन बातों का ख्याल (UGC NET Exam Guidelines)

  • उम्मीदवार परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ-साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो, वैध फोटो आईडी (पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट) जरूर रखें।
  • परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। एग्जाम शुरू होने से 30 मिनट पहले एंट्री बंद हो जाएगी।
  • पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के पास पीडबल्यूडी सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • एडमिट कार्ड दिए गए दिशानिर्देशों का पालन।
  • सिम्पल कपड़े फलें। प्रतिबंधित चीजों को लें जाने की गलती ना करें।
  • परीक्षक के साथ दुर्व्यवहार और कदाचार करने पर सख्त कार्रवाई हो सकती है।
  • उम्मीदवार कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखने वाले प्रश्न पत्र के विषय को अच्छे से चेक करें। किसी प्रकार की गड़बड़ी की रिपोर्ट परीक्षक को करें।

ये रहा परीक्षा शेड्यूल

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews