UGC NET 2024: यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित, अब इस दिन होगा एग्जाम, नहीं होगा UPSC प्रीलिम्स से टकराव

यूपीएससी प्रारम्भिक परीक्षा के साथ टकराव से बचने के लिए यूजीसी नेट के तारीख में बदलाव किया गया है। परीक्षा की नई तारीख घोषित हो चुकी है।
ugc net 2024

UGC NET 2024: यूजीसी नेट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है। अब एग्जाम 16 जून को नहीं बल्कि 18 जून 2024 मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। इस बात की घोषणा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने सोमवार को कर दी है।

OMR मोड में आयोजित होगी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा देशभर के विभिन्न शहरों में OMR मोड में यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन होगा। एग्जाम एक दिन ही आयोजित होगा। इस संबंध में एनटीए जल्द ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करेगा।

तारीख में बदलाव का कारण

बता दें कि 16 जून को यूपीएससी प्रारम्भिक परीक्षा और यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन एक साथ होने वाला है। जिसे लेकर कई छात्र सोशल मीडिया पर नाराजगी जताया रहे हैं। उम्मीदवारों के फीडबैक के कारण ही यूजीसी ने परीक्षा की तारीख में बदलाव करने का निर्णय लिया है।

यूजीसी नेट में हुए कई बदलाव

साल में दो बाल यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन होता है, जिसमें जून और दिसंबर सेशन शामिल। जून सेशन परीक्षा 18 जून होगी। परीक्षा के तहत उम्मीदवारों का दाखिला पीएचडी प्रोग्राम के लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों में होता है। इस साल यूजीसी ने NET परीक्षा से संबंधित नियमों में कई बदलाव किए हैं। अब 4 वर्षीय स्नातक फाइनल ईयर के छात्र में यूजीसी नेट के लिए आवेदन कर सकते हैं। किसी भी विषय में पीएचडी करने की अनुमति होगी, जिससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि उम्मीदवारों ग्रेजुएशन में कौन-सा विषय पढ़ा है।

16 जून को होगी यूपीएससी प्री परीक्षा

यूपीएससी सिविल सर्विस प्रारम्भिक परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया है। परीक्षा 16 2024 को आयोजित होगी। बता दें कि UPSC Pre परीक्षा पहले 26 मई को होने वाली थी। लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए एग्जाम को 16 जून तक आगे बढ़ा दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews