उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, जल्द जारी होगा UGC NET का रिजल्ट, ऐसे करें चेक, देखें लिंक और स्टेप्स 

एनटीए जल्द ही यूजीसी नेट जून सेशन का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी कोड दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।
UGC NET 2024

UGC NET 2024: यूजीसी नेट जून सेशन का ऑब्जेक्शन विंडो बंद हो चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही रिजल्ट घोषित कर सकता है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर परिणाम चेक कर पाएंगे।

एनटीए ने 12 सितंबर को यूजीसी नेट जून सेशन की प्रोविजनल आन्सर-की जारी की थी। 14 सितंबर तक उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया था। हालांकि इससे पहले चुनौतियों की अंतिम तिथि 13 सितंबर थी, लेकिन एजेंसी ने उम्मीदवार की मानंग पर डेडलाइन आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। फीस 200 रुपये प्रति प्रश्न-उत्तर तय की गई थी।

कब जारी होगा रिजल्ट? (UGC NET Result Update)

प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर दर्ज की गई आपत्तियों की जांच विशेषज्ञों की द्वारा की जाएगी। इसे बाद फाइनल आन्सर-की जारी होगी। अंतिम उत्तर कुंजी के बाद यूजीसी नेट के परिणाम घोषित होंगे। पिछले सभी यूजीसी नेट परीक्षाओं के परिणाम एनटी 90 दिनों के भीतर जारी करता आ रहा है। उम्मीदव है कि इस साल भी एजेंसी इस रिकॉर्ड को कायम रखेगी। बता दें कि यूजीसी नेट जून सेशन का आयोजन 21 अगस्त से लेकर 4 सितंबर के बीच हुआ था।

ऐसे चेक करें रिजल्ट (Steps to check scores)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर यूजीसी नेट जून 2024 रिजल्ट के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया वेब पेज खुलेगा। यहाँ एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
  • अब “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews