कब आएगा UGC NET 2025 दिसंबर एडमिट कार्ड? नोट कर लें संभावित तारीख, ऐसे करें डाउनलोड

यूजीसी नेट दिसंबर सेशन एडमिट कार्ड जल्द ही उपलब्ध होगा। लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर पाएंगे। शहर सूचना पर्ची जारी हो चुकी है। परीक्षा 31 दिसंबर से शुरू होगी।
UGC NET December 2025

यूजीसी नेट परीक्षा 31 दिसंबर से शुरू होने वाली है। शहर सूचना पर्ची भी उपलब्ध हो चुकी है। अब उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड (UGC NET 2025 Admit Card) का इंतजार है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही प्रवेश पत्र जारी कर सकती है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे। हालांकि इससे संबंधित कोई भी अधिकारी घोषणा अब तक नहीं की गई है।

पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि एडमिट कार्ड 27 से 28 दिसंबर के बीच उपलब्ध होंगे। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को एग्जामिनेशन हॉल में प्रवेश होने की अनुमति नहीं होती। इसमें दिए गए सभी डिटेल को अच्छे से पढ़ने और समझने की सलाह दी जाती है।

एडमिट कार्ड में उपलब्ध होगी ये जानकारी 

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • जन्मतिथि
  • कैटेगरी
  • पिता का नाम
  • जेंडर
  • एप्लीकेशन नंबर
  • फोटोग्राफ
  • हस्ताक्षर
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • विषय
  • सेंटर नंबर
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • रिपोर्टिंग और गेट क्लोजिंग टाइमिंग
  • परीक्षा का समय और शिफ्ट
  • जरूरी दिशा निर्देश

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर जाएं।
  2. होम पेज पर यूजीसी नेट 2025 दिसंबर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा।
  4. एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और अन्य जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।
  5. हॉल टिकट को अच्छे से चेक करें। सभी जानकारी को सत्यापित करें और इसे डाउनलोड कर लें।
  6. एडमिट कार्ड का 2 से 3 प्रिंट आउट कॉपी निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।

यूजीसी नेट तारीख और मार्किंग स्कीम 

यूजीसी नेट परीक्षा  31 दिसंबर से लेकर 7 जनवरी तक दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी।  वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक जारी रहेगी। इसमें नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं होगा। प्रत्येक सही उत्तर पर दो अंक मिलेंगे। दो पेपर शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। पेपर-1 100 और पेपर-2 200 अंक का होगा। उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स 40% है। आरक्षित कैटेगरी  के उम्मीदवारों के लिए योग्यता अंक 35% है। जेआरएफ के लिए कट ऑफ ज्यादा जा सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews