कब होगी UGC NET 2025 दिसंबर सेशन परीक्षा? NTA ने घोषित की तारीख, अहम नोटिस जारी  

यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की तारीख घोषित कर दी है। कुल 85 विषयों की परीक्षा होने वाली है। 10 दिन पहले शहर सूचना पर्ची उपलब्ध होगी। आइए जानें एग्जाम कब होगा और कैसा पैटर्न होगा?
UGC NET December 2025

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर सेशन (UGC NET 2025) परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। देश भर के विभिन्न शहरों में एग्जाम 31 दिसंबर से लेकर 7 जनवरी 2026 तक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। विषय वार शेड्यूल जल्द ही जारी होगा। उम्मीदवारों को नियमित तौर पर जल्द ऑफिशियल वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ विजिट करते रहने की सलाह एनटीए ने दी है।

सूचना के मुताबिक 10 दिन पहले शहर सूचना पर्ची जारी की जाएगी। जिसमें उन शहरों के नाम उपलब्ध होंगे, जहां पर परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा। प्रवेश पत्र को लेकर कोई जानकारी एजेंसी ने नहीं दी है। वहीं पिछले वर्ष के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि एडमिट कार्ड 3-4 दिन पहले उपलब्ध हो सकते हैं। जिसे उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके डाउनलोड कर पाएंगे।

7 नवंबर तक आवेदन का मौका 

फिलहाल यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। पीएचडी पाठ्यक्रम में दाखिले, असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति और जेआरएफ की पात्रता के लिए उम्मीदवार 7 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में सुधार की तारीख 10 से लेकर 12 नवंबर निर्धारित की गई है। जनरल और अनारक्षित उम्मीदवारों को 750 रुपये, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैंडीडेट्स को 600 रुपये और एससी/एसटी/थर्ड जेंडर कैंडिडेट्स को 325 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। सभी उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान सही ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर दर्ज करने की सलाह दी गई है।

उम्मीदवारों के लिए एडवाइजरी भी जारी 

एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट परीक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी की गई थी। जिसमें उम्मीदवारों को आधार कार्ड में नाम जन्मतिथि, फोटोग्राफ, एड्रेस और पिता का नाम अपडेटेड रखने की सलाह दी गई थी। इसके अलावा यूडीआईडी कार्ड को अपडेट और रिन्यू करने को कहा गया था। ताकि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और सीआरएफ प्रोसेसिंग के दौरान कैंडिडेट्स को किसी प्रकार की समस्या न हो।

यूजीसी नेट परीक्षा का पैटर्न 

यूजीसी नेट परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। दोनों के बीच कोई ब्रेक नहीं मिलेगा। एग्जाम की अवधि 3 घंटे होगी। बहुविकल्पीय और एमसीसी प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर-1 100 अंक का होगा, इसमें प्रश्नों की संख्या 50 होगी। वहीं पेपर-2 200 अंक का होगा, जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। दूसरा पेपट उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होगा। सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे।  हिंदी और इंग्लिश दोनों ही माध्यमों में प्रश्न पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन के दौरान को प्रश्न पत्र के माध्यम को सावधानीपूर्वक चुनने की सलाह दी गई है। प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा। गलत नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews