UGC NET 2025: यूजीसी नेट के लिए आवेदन शुरू, 21 जून से परीक्षा, सिलेबस और एग्जाम पैटर्न घोषित, अधिसूचना जारी, जानें डिटेल

यूजीसी नेट जून सेशन का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। 7 मई तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। करेक्शन पोर्टल दो दिन तक खुला रहेगा।
UGC NET December 2025

UGC NET 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने  नेट जून सेशन परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर इनफॉरमेशन ब्रोशर भी उपलब्ध हो चुका है। 16 अप्रैल आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।योग्य उम्मीदवार 7 मई रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 8 मई 2025 है।

यूजीसी नेट जून सेशन के लिए करेक्शन पोर्टल 9 मई से लेकर 10 मई तक खुला रहेगा। उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार का अवसर प्रदान किया जाएगा। एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप को लेकर एनटीए ने कोई भी घोषणा अब तक नहीं की है। वहीं परीक्षा का आयोजन 21 जून से लेकर 30 जून तक देश भर के विभिन्न शहरों में किया जाएगा।

कितनी लगेगी फीस?

जनरल या आरक्षित कैटेगरी की उम्मीदवारों को 1150 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। ईडब्ल्यूएस और ओबीसी एनसीएल उम्मीदवारों के लिए आप एप्लीकेशन फीस 600 है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर के लिए आवेदन शुल्क 325 रुपये है। कैंडीडेट्स डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ यूपीआई और नेट बैंकिंग के जरिए फीस का भुगतान कर सकते हैं।

एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम

यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे यानी 180 मिनट होगी। छात्रों को इस दौरान कोई ब्रेक नहीं दिया जाएगा। इसमें दो पेपर शामिल होंगे। दोनों में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर एक में 50 और पेपर 2 में 100 प्रश्न शामिल होंगे। सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे। सही उत्तर पर दो अंक मिलेंगे। वहीं गलत उत्तर पर किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा।

यूजीसी नेट के लिए पात्रता 

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चार वर्षीय बैच्लर डिग्री प्रोग्राम करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं। अनारक्षित कैटेगरी की उम्मीदवारों के लिए ग्रेजुएशन में 55% अंक लाना अनिवार्य है। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने मास्टर डिग्री/ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें भी आवेदन के लिए पात्र माना जाएगा। जेआरएफ के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जून 2025 तक 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी एडमिशन के लिए अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews