UGC NET पर बड़ी अपडेट, अहम नोटिस जारी, आंसर-की उपलब्ध, उम्मीदवार 8 जुलाई तक करें ये काम, जानें कब आएगा रिजल्ट?

यूजीसी नेट प्रोविजनल आन्सर-की जारी हो चुकी है। ऑब्जेक्शन पोर्टल ओपन है। आपत्ति दर्ज करने का मौका उम्मीदवारों को मिलेगा। परिणाम भी जल्द ही घोषित होंगे। आइए जानें उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?
UGC NET December 2025

यूजीसी नेट जून सेशन पर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रोविजनल आंसर-की जारी हो चुकी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आन्सर-की के जरिए उम्मीदवार अपेक्षित अंकों का आकलन कर सकते हैं। इस संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नोटिस भी जारी किया है। रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र भी उपलब्ध हो चुका है।

एनटीए द्वारा 85 विषयों की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में 25 से 29 जून तक आयोजित की गई थी। इसमें लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे। उत्तर कुंजी के साथ-साथ ऑब्जेक्शन पोर्टल भी खुल चुका है। उम्मीदवार प्रश्न/उत्तर पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। फीस और तारीख की घोषणा कर दी गई है है।

कब तक दर्ज कर सकते हैं चुनौती?

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक ऑब्जेक्शन पोर्टल 6 जुलाई से लेकर 8 जुलाई शाम 5 बजे तक खुलेगा रहेगा। चुनौती दर्ज करके लिए प्रत्येक प्रश्न 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। फीस पेमेंट  क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग के जरिए मान्य होगा। बिना फीस रीसीट आपत्ति दर्ज नहीं होगी। आपत्ति स्वीकार हुई है या नहीं इसकी जानकारी किसी भी कैंडीडेट को नहीं दी जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
  • होमपेज पर UGC NET June 2025 आन्सर-की के लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके “Submit” पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर उत्तर कुंजी का पीडीएफ़ दिखेगा। प्रश्न पत्र के साथ इसका मिलान करें।
  • मार्किंग स्कीम के आधार पर अपेक्षित अंकों का आकलन करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उत्तर कुंजी का प्रिन्ट आउट निकाल कर कैंडीडेट्स कर सकते हैं।

रिजल्ट कब आएगा? 

प्रोविजनल आन्सर-की पर दर्ज की गई चुनौतियों की समीक्षा एक्सपर्ट्स पैनल द्वारा की जाएगी। जरूरत पड़ने पर संशोधन भी किया जाएगा। फिर फाइनल आन्सर-की जारी होगी। इसके आधार पर ही परिणाम तैयार होगा। एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा के परिणाम 25-30 दिन के भीतर जारी करता है। अंदाजा लगाया जा रहा है 15 जुलाई से बाद रिजल्ट घोषित हो सकते हैं। हालांकि इस संबंध में अब तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

ये रहा नोटिस 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews