Hindi News

UGC NET दिसंबर 2025 रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक, जानें लिंक और स्टेप्स 

Published:
यूजीसी नेट रिजल्ट जारी हो चुके हैं। उम्मीदवार आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे चेक कर सकते हैं। जेआरएस और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 5,108 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
UGC NET दिसंबर 2025 रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक, जानें लिंक और स्टेप्स 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 4 फरवरी 2026 को यूजीसी नेट दिसंबर सेशन उत्तर कुंजी के साथ-साथ रिजल्ट (UGC NET 2025 Result) जारी कर दिया है। 31 दिसंबर 2025 से लेकर 7 जनवरी 2026 तक 6 दिनों तक परीक्षा आयोजित की गई थी। देशभर के 283 शहरों में कुल 663परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 9 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने इस बार आवेदन किया था।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। यूजीसी नेट स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों की नियुक्ति असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के तौर पर होगी। इसके अलावा पीचडी पाठ्यक्रम में एडमिशन भी मिलेगा। कट-ऑफ एनटीए जल्द जारी करेगा।

एनटीए ने अपने नोटिस में परीक्षा के सुचारू और निष्पक्ष संचालन का दावा किया है। एजेंसी परिसर में कंट्रोल रूम खोला गया था। जहां भारत के सभी परीक्षा केंद्र की लाइफ सीसीटीवी की निगरानी के लिए वर्चुअल आब्जर्वर तैनात किए गए थे। मोबाइल नेटवर्क का इस्तेमाल करके चीटिंग रोकने के लिए परीक्षा के दौरान जैमर 52,500 लगाए गए थे।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद नया पेज खुलेगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. रिजल्ट का पीडीएफ खुलेगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकालकर भी अपने पास रख सकते हैं।

पीएचडी के लिए 1.17 लाख से अधिक उम्मीदवार सेलेक्ट 

यूजीसी नेट दिसंबर के लिए 9,93, 702 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। महिला उम्मीदवारों की संख्या 5,85,400 (58.91%) थी। वहीं पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 4,08,245 (41.08%) थी। 57 थर्ड जेंडर उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जिसमें से कुल 7,35,614 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 5,108 उम्मीदवारों को सेलेक्ट किया गया है। असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी में दाखिले के लिए 54,713 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। केवल पीएचडी एडमिशन के लिए 1,17,058 उम्मीदवार चयनित हुए हैं।

यहाँ देखें नोटिस