Hindi News

UPSC CSE 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 933 पदों पर होगी भर्ती, 24 फरवरी तक करें आवेदन 

Published:
यूपीएससी सीएसई 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। 900 से अधिक पदों पर भर्ती होंने वाली है। आवेदन भी शुरू हो चुके हैं। आइए महत्वपूर्ण तारीख, पात्रता और चयन प्रक्रिया जानें- 
UPSC CSE 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 933 पदों पर होगी भर्ती, 24 फरवरी तक करें आवेदन 

यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन ने सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन 4 फरवरी 2026 को जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक शाम 6 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अधिसूचना में परीक्षा की तारीख, पात्रता, चयन प्रक्रिया, वैकेंसी, एप्लीकेशन फीस और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है। इसलिए अप्लाई करने से पहले इसे पढ़ने की सलाह दी जाती है।

पिछले दो वर्षों की तुलना में यूपीएससी ने इस साल कम वैकेंसी निकाली है। कुल 933 पदों पर भर्ती होने वाली है। 2025 में 1129 और 2024 में 1056 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। एप्लीकेशन प्रोसेस में उम्मीदवारों की मदद के लिए यूपीएससी में हेल्पडेस्क का गठन किया है।

उम्मीदवार परीक्षा और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए 011-24041001 पर संपर्क कर सकते हैं या ईमेल आईडी mailto:upscsoap@nic.in पर भेज सकते हैं। हेल्पलाइन की सुविधा वर्किंग डेज में सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी। जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। वहीं एससी/एसटी/पीडबल्यूडी/ महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

योग्यता और आयु सीमा 

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 अगस्त 2026 तक कम से कम 21 साल और अधिकतम 32 साल होनी चाहिए। जन्मतिथि  2 अगस्त 1994 से लेकर 1 अगस्त 2005 के बीच होनी चाहिए। एससी/एसटी को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट दी जाएगी। जरनल/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 6 और ओबीसी को 9 बार परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी। एससी/एसटी के लिए कोई सीमा नहीं होती।

ऐसे होगा चयन 

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में 21 अगस्त 2026 को शुरू होगी, यह पांच दिनों तक चलेगी। उम्मीदवारों की नियुक्ति आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और अन्य केंद्रीय सेवाओं में होगी। फाइनल मेरिट लिस्ट मेंस और इंटरव्यू के आधार पर तैयार किया जाता है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • जरूरी दिशा निर्देशों को पढ़ें और रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर क्रिएट होगा।
  • आवेदन पत्र में सारी जानकारी दर्ज करें। लाइव फोटोग्राफ कैप्चर करें।
  • हस्ताक्षर और दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र को जमा करें।
यहाँ देखें नोटिफिकेशन