NTA का अहम नोटिस, UGC NET जून 2026 लिए आवेदन की तारीख आगे बढ़ी, इस दिन खुलेगा करेक्शन पोर्टल

एनटीए ने यूजीसी नेट जून सेशन के लिए आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी है। उम्मीदवार 23 मई तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जल्द ही करेक्शन पोर्टल एक्टिव होगा। परीक्षा 22 जून से शुरू होगी। 
ugc net 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट जून सेशन (UGC NET June 2026) के लिए आवेदन की तारीखों में बदलाव किया है। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर जाकर 23 मई 2026 पंजीकरण कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तारीख 20 मई 2026 थी। इससे संबंधित नोटिस एनटीए ने जारी किया है।

आधिकारिक सूचना के मुताबिक करेक्शन पोर्टल अब 25 मई से लेकर 27 मई तक एक्टिव रहेगा। उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार का मौका दिया जाएगा। इससे पहले सुधार के लिए पोर्टल 22 मई से लेकर 24 मई तक एक्टिव रहने वाला था। उम्मीदवारों के अनुरोध पर आवेदन प्रक्रिया की तारीख आगे बढ़ने का फैसला लिया है। मदद के लिए उम्मीदवार हेल्प डेस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 011-40759000  या 011-69227700 पर संपर्क करना होगा या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

सभी उम्मीदवारों को आवेदन पत्र अध्ययन पूर्वक भरने की सलाह एनटीए ने उम्मीदवारों को दी है। इसके बाद नाम, पिता का नाम, माता का नाम, सोशल कैटिगरी, PwD स्टेटस, स्क्राइब की जरूरत, विषय और एग्जाम सिटी और अन्य जानकारी सही होनी चाहिए।  करेक्शन पोर्टल के दौरान केवल कुछ डिटेल्स में ही बदलाव की अनुमति होगी।

आवेदन शुल्क 

  • जनरल/अनारक्षित- 1150 रुपये
  • जनरली-EWS/ओबीसी-एनसीएल- 600 रुपये
  • एससी/एसटी/PwD/PwBD/थर्ड जेंडर- 325 रुपये

22 जून से परीक्षा शुरू

87 विषयों के लिए परीक्षा का आयोजन 22 जून से लेकर 30 जून के बीच होगा। इसमें दो पेपर शामिल होंगे, जिसके लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। वहीं दोनों पेपर्स के बीच कोई भी ब्रेक नहीं मिलेगा। प्रवेश पत्र 15 जून तक जारी होंगे। वहीं एनटीए 10 जून तक शहर सूचना पर्ची जारी कर सकता है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर यूजीसी नेट 2026 रजिस्ट्रेशन विंडो के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन को चुनें।
  4.  जरूरी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  5. फिर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  6. आवेदन पत्र को अच्छे से भरें।
  7. शुल्क का भुगतान करें।
  8. फॉर्म जमा करें और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews