UGC NET 2026 जून सेशन पर बड़ी अपडेट, रजिस्ट्रेशन के दौरान रखें इन बातों का ख्याल, अहम नोटिस जारी

यूजीसी नेट पंजीकरण को लेकर एनटीए ने एडवाइजरी जारी की है। इस बार कुल 87 विषयों की परीक्षा होने वाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई है। आइए जानें उम्मीदवार क्या करें और क्या नहीं?
ugc net 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी हर साल यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन दो बार करता है। जून 2026 सेशन (UGC NET June 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। पात्र उम्मीदवार 20 मई 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के दौरान कुछ खास बातों का ख्याल रखने की सलाह दी गई है। इसके अलावा दृष्टिबाधित (VI) उम्मीदवारों के लिए स्पेशल लाइव कैप्चर सुविधा भी शुरू की गई है।

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक उम्मीदवार केवल एक ही आवेदन पत्र को जमा कर सकते हैं। एक उम्मीदवारों द्वारा अलग-अलग विषयों के लिए मल्टीप्ल एप्लीकेशन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यदि कोई भी एक से ज्यादा आवेदन करता है, तो केवल आखिरी आवेदन को स्वीकार किया जाएगा। बाकी सभी को रद्द कर दिया जाएगा।

इन बातों का भी रखें ख्याल 

उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान विषयों को सही से सुनने की सलाह दी है। फॉर्म जमा करने के बाद इसमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा फार्म जमा करने से पहले  सारी जानकारी को अच्छे से चेक जरूर कर लें। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी गई है।

आवेदन के दौरान फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और दस्तावेज के फॉर्मेट और साइज का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। ऐसे फोटोग्राफ अपलोड करें जो हाल में ही खींची गई हो और इसमें कान समेत 80% चेहरा दिखना चाहिए। बैकग्राउन्ड सफेद होना चाहिए। फोटोग्राफ और हस्ताक्षर जेपीजी या जेपीईजी फॉर्मेट में होना अनिवार्य है। फोटोग्राफ की साइज 10 KB लेकर 200 KB और हस्ताक्षर की साइज 10 KB से लेकर 50 KB होनी चाहिए। वहीं दस्तावेजों की साइज़ 50 लेकर 300 KB कब तक होनी, फॉर्मेट PDF होना चाहिए।

दृष्टिबाधित उम्मीदवारों के लिए खास सुविधा शुरू 

दृष्टिबाधित उम्मीदवारों के लिए खास सुविधा शुरू की है। एनटीए ने इसकी जानकारी एक नोटिस के जरिए दी गई है। एजेंसी ने पाया कि लाइव फोटोग्राफ कैप्चर प्रक्रिया में उम्मीदवारों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे उम्मीदवार ईमेल आईडी ugcnet@nta.ac.in लाइव कैप्चर फोटोग्राफ भेज सकते हैं। यह सुविधा केवल एक बार के लिए ही उपलब्ध है। इसके अलावा ईमेल में एप्लीकेशन नंबर, उम्मीदवार का नाम और अन्य जानकारी भी होनी चाहिए।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews