
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी हर साल यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन दो बार करता है। जून 2026 सेशन (UGC NET June 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। पात्र उम्मीदवार 20 मई 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के दौरान कुछ खास बातों का ख्याल रखने की सलाह दी गई है। इसके अलावा दृष्टिबाधित (VI) उम्मीदवारों के लिए स्पेशल लाइव कैप्चर सुविधा भी शुरू की गई है।
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक उम्मीदवार केवल एक ही आवेदन पत्र को जमा कर सकते हैं। एक उम्मीदवारों द्वारा अलग-अलग विषयों के लिए मल्टीप्ल एप्लीकेशन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यदि कोई भी एक से ज्यादा आवेदन करता है, तो केवल आखिरी आवेदन को स्वीकार किया जाएगा। बाकी सभी को रद्द कर दिया जाएगा।
इन बातों का भी रखें ख्याल
उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान विषयों को सही से सुनने की सलाह दी है। फॉर्म जमा करने के बाद इसमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा फार्म जमा करने से पहले सारी जानकारी को अच्छे से चेक जरूर कर लें। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी गई है।
आवेदन के दौरान फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और दस्तावेज के फॉर्मेट और साइज का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। ऐसे फोटोग्राफ अपलोड करें जो हाल में ही खींची गई हो और इसमें कान समेत 80% चेहरा दिखना चाहिए। बैकग्राउन्ड सफेद होना चाहिए। फोटोग्राफ और हस्ताक्षर जेपीजी या जेपीईजी फॉर्मेट में होना अनिवार्य है। फोटोग्राफ की साइज 10 KB लेकर 200 KB और हस्ताक्षर की साइज 10 KB से लेकर 50 KB होनी चाहिए। वहीं दस्तावेजों की साइज़ 50 लेकर 300 KB कब तक होनी, फॉर्मेट PDF होना चाहिए।
दृष्टिबाधित उम्मीदवारों के लिए खास सुविधा शुरू
दृष्टिबाधित उम्मीदवारों के लिए खास सुविधा शुरू की है। एनटीए ने इसकी जानकारी एक नोटिस के जरिए दी गई है। एजेंसी ने पाया कि लाइव फोटोग्राफ कैप्चर प्रक्रिया में उम्मीदवारों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे उम्मीदवार ईमेल आईडी ugcnet@nta.ac.in लाइव कैप्चर फोटोग्राफ भेज सकते हैं। यह सुविधा केवल एक बार के लिए ही उपलब्ध है। इसके अलावा ईमेल में एप्लीकेशन नंबर, उम्मीदवार का नाम और अन्य जानकारी भी होनी चाहिए।

