NTA का ऐलान, इस सप्ताह जारी होगा UGC NET 2026 रिजल्ट, ऐसे करें चेक, लिंक और स्टेप्स जानें 

एनटीए ने यूजीसी नेट रिजल्ट और फाइनल आंसर-की को लेकर बड़ी घोषणा की है। जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर स्कोरकार्ड उपलब्ध हैं। लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 
ugc net 2026

यूजीसी नेट (UGC NET 2026) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इस सप्ताह कभी भी फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी हो सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया “X” पर एक पोस्ट के जरिए दी है। एनटीए ने अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ विजत करते रहने की सलाह दी है।

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे कि एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। केवल 84 विषयों के लिए ही रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। बाकी 3 विषयों की परीक्षा सितंबर में आयोजित होने वाली है। एजेंसी ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 22 से लेकर 30 जून तक देशभर के विभिन्न शहरों में हुआ था।

आपत्ति सही होने पर मिलेगा रिफंड

प्रोविजनल आंसर-की 16 अगस्त को जारी हुई थी। 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। इन चुनौतियों की समीक्षा विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। संशोधन के साथ फाइनल आंसर-की जारी होगी। इसपर रिजल्ट आधारित होंगे। आपत्ति सही साबित होने पर भुगतान की गई फीस एनटीए वापस करेगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होमपेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन पेज खुलेगा। यहाँ एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट नजर आएगा।
  • स्कोर को चेक करें करें और परिणाम डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

इंग्लिश, सोशियोलॉजी और कॉमर्स री-एग्जाम कब?

इंग्लिश विषय की परीक्षा 9 सितंबर को सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसी दिन दूसरी शिफ्ट में कॉमर्स का पेपर होगा, परीक्षा दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगी। 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक सोशियोलॉजी की परीक्षा आयोजित होगी। जल्द ही एडमिट कार्ड जारी होंगे।

इन परीक्षाओं का रिजल्ट भी इस सप्ताह जारी होगा 

इस सप्ताह सीएसआईआर यूजीसी नेट और ICAR AIEEA (पीजी) और AICE (पीएचडी) 2026 परीक्षा का रिजल्ट भी जारी होगा। सीएसआईआर यूजीसी नेट का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 17 और 18 जुलाई को किया गया था। जबकी ICAR AIEEA परीक्षा 4 जुलाई को हुई थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews