UGC NET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री ने बुलाई अहम बैठक, NTA को सख्त निर्देश, सभी परीक्षा प्रक्रियाओं का ऑडिट करने को कहा

बैठक में एनटीए ने सुधारों की जानकारी दी है। 50 से अधिक कर्मचारी हटाए गए हैं। शिक्षा मंत्री ने एजेंसी को सख्त निर्देश दिए हैं। नियमों का पालन करने को कहा गया है।  
NTA reforms meeting

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून सेशन (UGC NET) के तीन विषयों में गड़बड़ी को स्वीकार किया है। इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के लिए पुनर्परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया गया है। इसी विवाद के बीच शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, एनटीए के महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई।

मीटिंग के दौरान शिक्षा व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने हाल की समस्याओं के बाद उठाए गए कदमों और सिस्टम में सुधार के संबंध में जानकारी दी।

एजेंसी ने बताया कि अब तक 50 से ज्यादा कर्मचारियों को हटाया जा चुका है। 10 नए प्रोफेशनल लीडरशिप पदों के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं और इन पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा साइबर सिक्योरिटी, साइकोमेट्रिक्स प्रश्न पत्र डिजाइन और अन्य विशेष क्षेत्र के लिए प्राइवेट सेक्टर से डोमेन स्पेशलिस्ट लाया जा रहा है।

शिक्षा मंत्री ने एनटीए को दिए सख्त निर्देश 

शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी ने एनटीए को परीक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही कॉन्फिडेंशियल ऑपरेशन, आर्किटेक्चर, अलग कमरे, एयर गैप सिस्टम और डिवाइस जमा करने के प्रोटोकॉल में पूरी तरह  बदले को कहा है। इसके अलावा सभी परीक्षाओं का बारीकी से ऑडिट करने और सुधारात्मक उपायों पर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश भी एजेंसी को दिया गया है।

कब होगा यूजीसी नेट री-एग्जाम?

एनटीए ने माना कि तीनों प्रश्न पत्रों में कई तथ्यात्मक, टाइपिंग और अनुवाद संबंधित गलतियां थीं। पहले कुछ पूछे गए कई सवाल भी दोहराए गए थे। इसलिए तीनों विषयों की परीक्षा दोबारा आयोजित होगी। 9 सितंबर को पहली शिफ्ट में इंग्लिश का पेपर आयोजित होगा, एग्जाम सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 तक चलेगा। कॉमर्स विषय के लिए परीक्षा दूसरी शिफ्ट (दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक) आयोजित होगी। सोशियोलॉजी का पेपर 10 सितंबर को सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews