UGC NET 2023: यूजीसी नेट दिसंबर का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 6 दिसंबर से परीक्षा शुरू, जानें अपडेट

ugc net admit card

UGC NET December 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सोमवार को यूजीसी नेट दिसंबर का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इससे पहले ही एनटीए ने एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी दी है। 6,7 और 8 दिसंबर को आयोजित होने वाली परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://ugcnet.nta.ac.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। इसमें उम्मीदवार का नाम, कैटेगरी, डेट ऑफ बर्थ, अभिभावक का नाम, परीक्षा का समय, सेंटर , रिपोर्टिंग टाइम इत्यादि जानकारी मौजूद होती है। जल्द ही 11, 12, 13 और 14 दिसंबर के परीक्षा के लिए भी एडमिट कार्ड जारी होगा। उम्मीदवारों को अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

परीक्षा के बारे नें

बता दें हर साल जून और दिसंबर में यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन होता है। इसमें लाखों उम्मीदवारों शामिल होते हैं। इस बार 83 विषयों के लिए 239 शहरों में परीक्षा आयोजित होगी। पहला शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक चलेगा। वहीं दूसरे शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक है। एग्जाम ऑनलाइन मोड में होगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • यूजीसी नेट प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें।
  • एडमिट कार्ड का प्रिन्ट आउट निकाल लें, इसे परीक्षा केंद्र पर लेने जाने की जरूरत पड़ेगी।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews