कब आएगा UGC NET दिसंबर रिजल्ट? NTA ने किया तारीख का ऐलान, ऐसे करें चेक 

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है। एनटीए ने संभावित तारीख घोषित कर दी है। उम्मीदवारों को इसकी जानकारी होनी चाहिए। आइए जानें कब और कैसे परिणाम चेक कर सकते हैं?
UGC NET December 2025

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देशभर के विभिन्न शहरों में यूजीसी नेट दिसंबर सेशन परीक्षा (UGC NET 2025) का आयोजन 31 दिसंबर 2025 से लेकर 7 जनवरी 2026 तक किया था। इसमें लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे। अब रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। एनटीए ने संभावित तारीख की घोषणा कर दी है। इससे संबंधित एक पोस्ट एजेंसी ने सोशल मीडिया X पर साझा किया है।

परिणाम 4 फरवरी 2026 तक घोषित हो सकते हैं। इससे पहले फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। बता दें यूजीसी नेट दिसंबर सेशन के लिए प्रोविजनल आंसर-की 14 जनवरी जारी हुई थी। उम्मीदवारों को 17 फरवरी तक इस पर चुनौती दर्ज करने का मौका दिया गया था। इन चुनौतियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की तैयार की जाएगी। परिणाम इसी पर आधारित होंगे।

कैसे तैयार होगा यूजीसी नेट रिजल्ट?

रिजल्ट पर उम्मीदवारों को रिचेकिंग की अनुमति नहीं होगी। यह अंतिम होगा। जिसके आधार पर उम्मीदवारों को जूनियर रिसर्च फेलोशिप, असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति और पीएचडी प्रोग्राम के लिए अलग-अलग विश्वविद्यालय में दाखिला मिलेगा।

परिणाम नॉर्मलाइजेशन मेथड पर आधारित होगा।  असिस्टेंट प्रोफेसर के पात्रता के लिए क्वालीफाई होने वाली उम्मीदवारों की संख्या दोनों पेपर्स में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के 6% के बराबर होगी। आरक्षण नीति के अनुसार अलग-अलग कैटेगरी को सीट अलॉट किए जाएंगे। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को दोनों पेपर्स को मिलाकर कम से कम 40% अंक प्राप्त करना होगा। ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 35% है।

ऐसे चेक करें परिणाम 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें। फिर लॉगइन बटन पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर रिजल्ट नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews