UGC NET 2024: यूजीसी नेट परीक्षा की तारीख घोषित, 10 जून से शुरू होंगे एग्जाम, जानें दिसंबर सेशन पर अपडेट

UGC NET 2024: यूजीसी नेट परीक्षा की तारीख घोषित, 10 जून से शुरू होंगे एग्जाम, जानें दिसंबर सेशन पर अपडेट

UGC NET Exam Dates: साल में दो बार यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन होता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 और यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। वर्ष 2024 का पहला सेशन 10 जून से शुरू होगा। वहीं परीक्षा का समापन 21 जून को होगा। रजिस्ट्रेशन के तारीख की घोषणा अब तक नहीं की गई है। परीक्षा के परिणाम तीन महीनों के भीतर जारी होंगे।

यूजीसी नेट दिसंबर सेशन 2023

इस साल यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर से लेकर 22 दिसंबर तक होगा। यह वर्ष 2023 का अंतिम और दूसरा सेशन है। जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार के मुताबिक एनटीए जल्द ही आवेदन और परीक्षा से संबंधित जानकारी साझा करेगा।

परीक्षा का पैटर्न

यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड (Computer Based Test) में होता है। दो पेपर्स के एग्जाम आयोजित होते हैं। पेपर 1 में 50 प्रश्न पूछे जाते हैं और कुल अंक 100 होते हैं। वहीं पेपर 2 में 200 अंकों के लिए 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। दोनों पेपर को मिलाकर 3 घंटे का समय प्रदान किया जाता है। सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलते हैं। कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होता। एग्जाम हिन्दी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में होते हैं। कुल 83 विषयों की परीक्षा होती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews