जल्द जारी होगी UGC NET जून 2026 आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड, जानें संभावित तारीख और लिंक

यूजीसी नेट जून सेशन उत्तर कुंजी जल्द ही जारी होगी। एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर पाएंगे। इसकी मदद से अपेक्षित अंकों की गणना कर पाएंगे। 
ugc net 2026

यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET 2026) का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 22 से लेकर 30 जून और 5 जुलाई को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में किया गया था। इस बार कुल 87  विषयों की परीक्षा आयोजित की गई थी। लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे। अब उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर-की, रिस्पांस शीट और प्रश्न पत्र का इंतजार है। जिसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही जारी कर सकता है। इसमी मदद से अपेक्षित अंकों की गणना की जा सकती है।

उत्तर कुंजी को लेकर कोई भी तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है। लेकिन पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि आंसर-की 15 से लेकर 20 जुलाई के बीच कभी भी जारी हो सकती है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://ugcnet.nta.nic.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। इसे डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।

ऐसे करें डाउनलोड 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर-की 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुलेगा। यहाँ एप्लीकेशन नंबरम जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन को दर्ज करके जमा करें।
  4. अब आंसर-की नजर आएगी। इस अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  5. रिस्पांस शीट और प्रश्न पत्र के साथ इसे मिलाकर अपेक्षित अंकों की गणना करें।
  6. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलेगा

प्रोविजनल आंसर-की उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाएगा। यह सुविधा 2-3 दिनों तक मिलेगी।  200 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान चुनौती दर्ज करने के लिए करना होगा। डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिए ही पेमेंट स्वीकार किया जाएगा। दर्ज की गई आपत्तियों की समीक्षा विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। इसके बाद फाइनल आंसर-की जारी होगी। परिणाम भी इसी पर आधारित होंगे।

मार्किंग स्कीम जानें 

परीक्षा में दो पेपर शामिल होते हैं। पेपर-1 टीचिंग और रिसर्च एप्टीट्यूड से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें प्रश्नों की संख्या कुल 50 होती है।  कुल अंक 100 होते हैं। जबकि पेपर-2 में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। कुल अंक 200 होते हैं। परीक्षा की अवधि 180 मिनट होती है। प्रत्येक सही उत्तर पर उम्मीदवारों को दो अंक मिलेंगे। गलत उत्तर के लिए किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। यदि किसी प्रश्न के लिए एक से अधिक ऑप्शन सही होता है या सभी विकल्प सही होते हैं, तो उम्मीदवारों को +2 अंक मिलेगी। यदि कोई प्रश्न गलत होता है या इसे ड्रॉप किया जाता है, तो ऐसी स्थिति में भी +2 अंक दिए जाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews