UGC NET जून 2026 के लिए करेक्शन विंडो एक्टिव, NTA ने जारी किया नोटिस, अभ्यर्थी जरूर जान लें ये नियम 

यूजीसी नेट जून सेशन के लिए करेक्शन विंडो एक्टिव हो चुका है। इस दौरान उम्मीदवारों को कुछ नियमों का खास ख्याल रखना होगा। यह सुविधा निर्धारित समय के लिए उपलब्ध रहेगी। एनटीए ने नोटिस जारी किया है। 
ugc net 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट जून सेशन (UGC NET June 2026) के लिए करेक्शन पोर्टल एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार आवेदन पत्र में सुधार के लिए 28 मई 2026 रात 11:50 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध एनटीए नोटिफिकेशन भी जारी किया है। सभी उम्मीदवारों को सावधानीपूर्वक सुधार करने की सलाह दी गई है। लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके संशोधन कर सकते हैं।

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को केवल एक बार ही सुधार की अनुमति होगी। सुधार करने और इसे जमा करने के बाद फॉर्म फ्रिज हो जाएगा। बाद में इसमें कोई भी बदलाव या मोडिफिकेशन की अनुमति नहीं होती। उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। मदद के लिए हेल्पडेस्क “011-40759000 या ugcnet@nta.ac.in” का गठन भी किया गया है।

इन डिटेल्स में बदलाव नहीं कर पाएंगे

ध्यान रखें कि केवल कुछ ही डिटेल्स में सुधार की अनुमति दी जाएगी। उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर, ईमेल ऐड्रेस, स्थायी पता या वर्तमान पता, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। कुछ जानकारी के लिए  एडिशनल फीस का भुगतान भी करना पड़ सकता है। शुल्क का भुगतान करने पर ही करेक्शन का आवेदन स्वीकार किया जाएगा।

क्या बदल सकते हैं?

उम्मीदवार के नाम, माता या पिता के नाम में से किसी भी एक में बदलाव की अनुमति होगी। उम्मीदवार परीक्षा सिटी के चुनाव में भी बदलाव कर सकते हैं।  इसके अलावा जन्मतिथि, जेंडर, कैटेगरी, सब कैटिगरी या PwBD और विषय में बदलाव की अनुमति होगी। ध्यान रखें कि पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी में केवल तभी बदलाव किया जा सकता है, यदि UDID से सत्यापित नहीं किया गया।

ऐसे करें संशोधन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी के सेक्शन में जाकर यूजीसी नेट जून 2026 करेक्शन विंडो के लिंक पर क्लिक करें।
  3. एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. इसके बाद करें आवेदन पत्र में जरूरी सुधार करें। एप्लीकेशन फॉर्म को जमा करें।
  5. जरूरत पड़ने पर फीस भुगतान करें।
  6. भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड और सेव करके रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews