UGC NET जून 2026 पर बड़ी अपडेट, फिर आगे बढ़ी आवेदन की तारीख, NTA ने जारी किया नोटिस 

एनटीए ने यूजीसी नेट जून की डेडलाइन एक बार फिर आगे बढ़ाई। अब करेक्शन पोर्टल 25 मई को नहीं बल्कि 26 मई को एक्टिव होगा। एनटीए ने यह कदम उम्मीदवारों के अनुरोध पर उठाया है। 
ugc net 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट जून सेशन (UGC NET June 2026) को लेकर एक अहम नोटिस जारी किया है। जिसके मुताबिक उम्मीदवार 24 मई रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 20 मई थी, जिसे बढ़ाकर 23 मई तक कर दिया गया है। उम्मीदवारों के अनुरोध पर एनटीए ने आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने का फैसला लिया।

जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर अप्लाई और फीस पेमेंट करने की सलाह दी जाती है। एनटीए ने उम्मीदवारों आवेदन पत्र जमा करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करने को भी कहा है। ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सकते है। ध्यान रखें कि फॉर्म में दर्ज की गई सारी जानकारी सही हो। शुल्क भुगतान के बाद ही आवेदन को पूरा माना जाएगा।

इन दिन खुलेगा करेक्शन पोर्टल

कलेक्शन पोर्टल 26 मई से लेकर 28 मई तक एक्टिव रहेगा। इस दौरान उम्मीदवार आवेदन पत्र में जरूरी बदलाव कर पाएंगे। हालांकि इसके लिए कुछ शर्ते भी लागू होंगी। इससे पहले करेक्शन पोर्टल 25 मई से लेकर 27 तक खुलने वाला था। शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख भी 24 मई है। उम्मीदवार मदद के लिए हेल्प डेस्क “011-40759000 या 011-69227700 पर या ईमेल एड्रेस ugcnet@nta.nic.in” का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर जाएँ।
  2. होमपेज पर कैंडीडेट्स एक्टिविटी के सेक्शन में जाकर यूजीसी नेट जून 2026 रजिस्ट्रेशन कर लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. पंजीकरण पूरा होने के बाद एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  5. आवेदन पत्र को भरें। सारी जानकारी दर्ज करें। दस्तावेजों, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर को अपलोड करें।
  6. एप्लिकेशन फॉर्म जमा करें। शुल्क भुगतान करें। कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

 22 जून से परीक्षा शुरू 

यूजीसी नेट का आयोजन 22 जून से लेकर 30 जून तक देशभर के विभिन्न शहरों में होगा। इसमें दो पेपर्स शामिल होंगे, दोनों की परीक्षा एक ही दिन होगी। दोनों पेपर्स के बीच कोई ब्रेक नहीं मिलेगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। शहर सूचना पर्ची की तारीख अब तक घोषित नहीं की गई है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews