जल्द शुरू होंगे UGC NET जून 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज और पिछले वर्षों का ट्रेंड

यूजीसी नेट जून सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन अप्रैल में शुरू हो सकते हैं। इसके लिए कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। पात्रता और परीक्षा के संबंधित अन्य जानकारी भी उम्मीदवारों को पहले से होनी चाहिए। 
ugc net 2026

नेशनल टेस्टिंग हर साल दो बार यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET 2026) का आयोजन करता है- जून और दिसंबर। जून सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो सकती है।  हालांकि इससे संबंधित कोई भी आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की गई है। लेकिन पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि रजिस्ट्रेशन पोर्टल अप्रैल 2026 में एक्टिव हो सकता है। सटीक जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://nta.ac.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

पिछले साल यूजीसी नेट जून सेशन के लिए एप्लीकेशन पोर्टल 16 अप्रैल को एक्टिव हुआ था। आवेदन प्रक्रिया 12 मई तक जारी थी।  शुक्र भुगतान की अंतिम तारीख 13 मई 2025 थी। वहीं परीक्षा का आयोजन 25 से लेकर 29 जून तक हुआ था। 2024 में यूजीसी नेट जून सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू हुई थी। उम्मीदवारों को 10 मई  तक फॉर्म भरने का मौका दिया गया था।

यूजीसी नेट रिजल्ट के आधार पर उम्मीदवारों का एडमिशन देशभर के विभिन्न यूनिवर्सिटी और कॉलेज में पीएचडी प्रोग्राम के लिए होता है। इसके अलावा जूनियर रिसर्च फ़ेलोशिप के अवार्ड और असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति के लिए भी इस स्कोर का इस्तेमाल किया जाता है। दिसंबर 2025 सेशन में 85 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।

इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी 

  • स्कैन किया गया फोटोग्राफ और सिग्नेचर
  • मास्टर्स डिग्री/ग्रेजुएशन प्रमाण पत्र/लास्ट ईयर की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र/ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट
  • UDID/ PwBD प्रमाण पत्र
  • सरकारी पहचान पत्र (जैसे कि आधार कार्ड, पासपोर्ट ,वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड)
  • वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर
  • एड्रेस डिटेल्स

कौन कर सकता है आवेदन?

यूजीसी नेट के लिए मास्टर्स डिग्री 55% अंक के साथ होनी चाहिए। एससी/एससी/ओबीसी-एनसीएल/PwBD/PwD उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 50% हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर वाले स्टूडेंट्स को आवेदन कर सकते हैं। हालांकि उनके लिए यूजीसी नेट रिजल्ट प्रोविजनल होना। संबंधित स्ट्रीम में 4 वर्षीय ग्रेजुएशन डिग्री वाले छात्र भी आवेदन के पात्र होंगे, न्यूनतम अंक 75% होना चाहिए। इन प्रोग्राम के फाइनल सेमेस्टर या फाइनल ईयर में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। कोई भी अधिकतम आयु सीमा तय नहीं की गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews