UGC NET जून 2026 पर बड़ी अपडेट, NTA ने जारी किया विषयवार शेड्यूल, ऐसे करें डाउनलोड 

 यूजीसी नेट का शेड्यूल एनटीए ने जारी कर दिया है। इसमें विषयवार शिफ्ट और तारीख की जानकारी दी गई है। परीक्षा का आयोजन 22 से लेकर 30 जून तक देशभर के विभिन्न शहरों में होने वाला है। 
ugc net 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 6 जून को यूजीसी नेट का सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल (UGC NET 2026 Schedule) जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। शहर सूचना पर्ची परीक्षा शुरू होने से 8 से 10 दिन पहले जारी होगी। 87 विषयों के लिए परीक्षा का आयोजन 22 से लेकर 30 जून तक होने वाला है।

एनटीए ने स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए हेल्थ डेस्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। 011-40759000 या ugcnet@nta.ac.in पर संपर्क किया जा सकता है। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर 6 बजे तक चलेगी।

ऐसे डाउनलोड करें शेड्यूल 

स्टेप-1: सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप-2: होमपेज पर यूजीसी नेट सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-3:– स्क्रीन पर टाइम टेबल नजर आएगा। तारीख, शिफ्ट और समय को चेक करें।
स्टेप-4: शेड्यूल को डाउनलोड और सेव कर लें।
स्टेप-5: भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप कब? 

एनटीए द्वारा जारी इंफॉर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक 22 जून की परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची 10 जून को जारी की जाएगी। वहीं एडमिट कार्ड 15 जून को उपलब्ध होंगे। दोनों दस्तावेजों को डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे कि एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

परीक्षा का पैटर्न भी जानें 

यूजीसी नेट परीक्षा में दो पेपर शामिल होते हैं। इनका आयोजन एक ही दिन होता है। पेपर-1 और पेपर-2 के बीच कोई ब्रेक नहीं मिलता। परीक्षा की अवधू 3 घंटे होगी। पेपर-1 में रीजनिंग एबिलिटी, डायवर्जेंट थिंकिंग एंड जनरल अवेयरनेस और रीडिंग कंप्रीहेंशन से संबंधित 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल अंक 100 होंगे। पेपर-2 डोमेन विषय से संबंधित होगा। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं कुल अंक 200 होंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews