कब जारी होगा UGC NET जून सेशन परीक्षा का रिजल्ट? जानें संभावित तारीख और पिछले 3 वर्षों का ट्रेंड 

यूजीसी नेट रिजल्ट कुछ दिनों में घोषित हो सकता है। उम्मीदवार विषयवार अंक चेक कर पाएंगे। आइए जानें पिछले कुछ वर्षों में परीक्षा कब हुई और परिणाम कब घोषित हुए हैं?
UGC NET December 2025

यूजीसी नेट परीक्षा पर बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही परिणाम घोषित कर सकता हैं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 6 जुलाई को एनटीए ने प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी, 8 जुलाई तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था।

प्रोविजनल आंसर-की पर दर्ज की गई आपत्तियों की समीक्षा होगी। इसमें बदलाव भी हो सकते हैं। फिर फाइनल उत्तर कुंजी उपलब्ध होगी, इसपर चुनौती दर्ज करने का मौका भी नहीं मिलता। रिजल्ट इसके आधार पर ही तैयार किए जाएंगे।  पिछले कुछ वर्षों के आँकड़े के मुताबिक यूजीसी नेट परिणाम परीक्षा के 30 से 40 दिन बाद जारी किए जाते हैं। एग्जाम पास करने के लिए पेपर-1 और 2 प्रत्येक में 40% अंक लाना होगा। इसके आधार पर ही विभिन्न संस्थाओं में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए की नियुक्ति और पीएचडी पाठ्यक्रम में दाखिला मिलेगा।

पिछले वर्षों का ट्रेंड (UGC NET Result 2025)

  • यूजीसी नेट दिसंबर सेशन 2024 परीक्षा 3 से 16 जनवरी के बीच आयोजित की गई थी। रिजल्ट 22 फरवरी को घोषित हुए थे। जून 2024 सेशन एग्जाम 21 से अगस्त से लेकर 5 सितंबर के बीच आयोजित किया गया था, परिणाम 17 अक्टूबर को जारी किए गए थे।
  • दिसंबर सेशन 2023 की परीक्षा 6 दिसंबर से लेकर 19 दिसंबर के बीच आयोजित की गई थी। रिजल्ट 16 जून 19 जनवरी को घोषित हुए थे। जून सेशन 2023 फेज-1 परीक्षा 13 से 17 जून के बीच आयोजित की गई थी। 25 जुलाई को रिजल्ट घोषित हुए थे। जून 2023 फेज-2 की परीक्षा 19 जून से 22 जून के बीच हुई थी। रिजल्ट 25 जुलाई को घोषित किए गए थे।
  • 2022 और 2021 यूजीसी नेट परीक्षा का मर्जर हुआ था। दोनों के परिणाम 5 नवंबर 2022 को जारी हुए थे।

कब आएगा रिजल्ट?

पिछले वर्ष के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिणाम जुलाई के अंत में घोषित किए जाएंगे। 85 विषयों की परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में 25 जून से लेकर 29 जून के बीच हुआ था। हालांकि अब तक एनटीए ने इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

ऐसे चेक करें परिणाम 

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर “यूजीसी नेट जून 2025 रिजल्ट” के लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा। लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। स्क्रीन पर स्कोर कार्ड नजर आएगा। विषय वार अंक चेक करें और इसे डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार परिणाम का प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews