UGC NET Results: उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट्स की घोषणा आज, ऐसे करें चेक

UGC NET Results: उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट्स की घोषणा आज, ऐसे करें चेक

UGC NET Results: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज यानि 13 अप्रैल को यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट्स जारी होने वाले हैं । इस बात को खुद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने कन्फर्म किया है। उम्मीदवारों को बेसब्री ने परिणाम का इंतजार है।  इस परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक हुआ था। जिसमें 8 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। देशभर के 663 केंद्रों पर एग्जाम आयोजित हुए थे।

यूजीसी नेट 2023 के परिणाम उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, आवेदन संख्या, डेट, वर्ग, अधिकतम अंक, माँ का नाम, पेपर, पेपर मार्क्स और पर्सेन्टाइल स्कोर प्राप्त अंक शामिल होंगे। आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही एनटीए कट-ऑफ भी जारी कर सकता है। समान्य वर्ग के लिए परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम अंक 40% है और आरक्षित वर्ग के लिए 35% है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • यूजीसी नेट परीक्षा के परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब UGC NET Results के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद जरूरी क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
  • अब आपका रिजल्ट का पीडीएफ़ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और एक प्रिन्टआउट कॉपी निकाल कर रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews