छात्रों के लिए बड़ी खबर, अब 3 नहीं दो साल में पूरा होगा ग्रेजुएशन, UGC का ऐलान, जल्द लागू होगी नई पॉलिसी

नई पॉलिसी के तहत छात्र 2 साल में ग्रेजुएशन पूरा कर पाएंगे। कोर्स के दौरान उन्हें ब्रेक भी मिलेगा। यूजीसी जल्द ही योजना लागू कर सकता है।
ugc new policy for graduation

UGC New Policy: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग स्नातक पाठ्यक्रम (Graduation) में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में जुटा है। अब ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी करने में 3 साल से भी कम समय लगेगा। इस बात की जानकारी यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने दी है। आने वाले सालों में नई पॉलिसी लागू होगी। इस बदलाव से छात्रों को फायदा होगा।

यूजीसी अध्यक्ष ने चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नई पॉलिसी की घोषणा की है। छात्रों को 3 साल का स्नातक कोर्स 2 साल में और 4 वर्षीय स्नातक कोर्स 3 साल में पूरा करने की अनुमति दी जाएगी। इससे छात्रों को उनकी गति के हिसाब से पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा।

यूजीसी अध्यक्ष ने क्या कहा? (UGC Chairman M. Jagadesh Kumar)

कुमार ने कहा कि, “आगामी वर्षों में जो स्टूडेंट्स सक्षम हैं वे कम समय में डिग्री कार्यक्रम पूरा कर सकते हैं। हमारा अनुमान है ऐसे छात्रों को 6 महीने से एक साल तक का फायदा हो सकता है।” उन्होनें आगे कहा, जो विद्यार्थी ग्रेजुएशन पूरा करने में अधिक समय लेना चाहते हैं, उन्हें इसकी भी अनुमति दी जाएगी। उन्हें पाठ्यक्रम के दौरान ब्रेक लेने की अनुमति भी दी जाएगी।”

कब लागू होगी पॉलिसी? (Graduation Degree Changes) 

यूजीसी अध्यक्ष ने कहा कि, “हम अगले शैक्षणिक सत्र 2025-26 में इस पॉलिसी को बना रहे हैं। जल्द ही इससे संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होगा।” बता दें कि आईआईटी मद्रास के निदेशक वी. कामकोटि के नेतृत्व वाली कमिटी की सिफारिशों पर यह पॉलिसी आधारित है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews