NSPG और ईशान उदय स्कॉलरशिप पर UGC का अहम नोटिस, कॉलेजों को दिए ये निर्देश, जल्द शुरू होंगे आवेदन 

यूजीसी ने स्कॉलरशिप को लेकर उच्च शिक्षा संस्थानों को नोटिस जारी किया है। 15 दिनों के भीतर जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि आवेदन में देरी न हो। 
UGC notice

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने नेशनल स्कॉलरशिप फॉर पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज (NSPG) और ईशान उदय स्पेशल स्कॉलरशिप स्कीम को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया में देरी को कम करने के लिए उच्च शिक्षा संस्थानों को जरूर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। नोटिस में आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। इसके साथ शेड्यूल भी जारी किया जाएगा। इससे संबंधित नोटिस अलग से जारी किया जाएगा। 

एनएसपीजी के लिए पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रम में पढ़ाई कर रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं। वहीं ISHAAN UDAY स्पेशल स्कॉलरशिप स्कीम केवल पूर्वोत्तर भारत के विद्यार्थियों के लिए चलाई जाती है। दोनों ही स्कॉलरशिप योजनाओं का संचालन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर होता है। एप्लीकेशन प्रोसेस भी इसी पोर्टल पर शुरू होगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://scholarships.gov.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

15 दिनों में आवेदन वेरफाइ करने के निर्देश 

आयोग ने सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि इंस्टीट्यूशन नोडल ऑफिसर नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर मिलने के 15 दिनों के अंदर स्कॉलरशिप एप्लीकेशन को वेरफाइ और अप्रूव/डिफेक्ट या रिजेक्ट करें।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि समय पर वेरिफिकेशन जरूरी होता है। ताकि छात्रों को पोर्टल बंद होने से पहले अपने आवेदन में किसी भी कमी या गलती को ठीक करने का मौका मिल सके।

आवेदन प्रक्रिया को लेकर छात्रों की मदद करें HEIs

यूजीसी ने शिक्षा संस्थानों को पात्र छात्रों को एप्लीकेशन प्रोसेस के दौरान जरूरी सपोर्ट और गाइडेंस देने का निर्देश भी दिया है। यदि छात्रों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर कोई समस्या आती है, तो समय पर इसका समाधान करने में मदद करने का अनुरोध भी आयोग ने कॉलेजों से किया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews