UP Board Result: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा रिजल्ट पर बड़ी अपडेट, तारीख और समय घोषित, अहम नोटिस जारी, ऐसे करें चेक

25 अप्रैल को यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित होगा। तारीख और समय को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी हो चुका है। आइए जानें छात्र कैसे परिणाम चेक कर सकते हैं?
up board result 2025

UP Board Result 2025: कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होंगे। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नोटिस जारी किया है। दोपहर 12:30 बजे रिजल्ट उपलब्ध हो जाएंगे। जिसे स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर पाएंगे। इसके अलावा डिजिलॉकर पर भी स्कोर उपलब्ध होंगे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू की थी। इसका समापन 12 मार्च को हुआ था। विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 42 दिन बाद यानि शुक्रवार को परिणाम घोषित होने जा रहे हैं।

रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, कक्षा, रोल नंबर, अभिभावक का नाम, स्कूल कोड, ग्रुप कोड, थ्योरी के अंक, प्रैक्टिकल के अंक, कुल अंक और डिवीजन की जानकारी उपलब्ध होती है।

ऑफलाइन कैसे चेक करें रिजल्ट?

छात्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बिना इंटरनेट परिणाम चेक करने के लिए मैसेजिंग ऐप पर “UP10<space>रोल-नंबर” या “UP12<space>रोल-नंबर” टाइप करके 56263 पर भेजें। इसके बाद फोन नंबर यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं के परिणाम मोबाइल पर भेजे प्राप्त होंगे।

यूपी बोर्ड रिजल्ट के लिए ऑफिशियल लिंक

  • upresults.nic.in
  • upmsp.edu.in
  • results.upmsp.edu.in

डिजीलॉकर पर रिजल्ट चेक करने से पहले करें ये काम 

परिणाम घोषित होने से पहले उम्मीदवार डिजीलॉकर पर रजिस्ट्रेशन कर लें। इसके लिए मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी। DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर जाएं। फिर “बोर्ड रिजल्ट्स” के सेक्शन में जाएं। कक्षा 10वीं/12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के ऑप्शन को चुनें। रोल नंबर, कक्षा 10वीं या 12वीं, जन्मतिथि इत्यादि जानकारी दर्ज करें। नियम और शर्तों को पढ़ने के बाद सहमत होने की पुष्टि करें। अब “सबमिट” बटन पट क्लिक करें। स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा इसे अच्छे से चेक करें। डाउनलोड और प्रिन्ट करें। कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी। वहीं 12वीं के परिणाम के लिए रोल नंबर और माता के नाम की जरूरत पड़ेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews