UPPSC पीसीएस मुख्य परीक्षा की तारीख में बदलाव, यहां जानें नया शेड्यूल

UPPSC PCS

UPPSC PCS Exam Date: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और राज्य अधीनस्थ सेवा की सम्मिलित परीक्षा की डेट में बदलाव की जानकारी सामने आई है। बता दें कि यूपी पीसीएस की परीक्षा 23 सितंबर को आयोजित की जाने वाली थी। लेकिन यूपीएससी की मुख्य परीक्षा भी 15 से 24 सितंबर तक चलेगी, इस वजह से शेड्यूल चेंज किया गया है। दोनों परीक्षाओं की डेट में क्लैश होने से उम्मीदवारों को परेशानी हो सकती थी, ऐसे में इसे आगे बढ़ा दिया गया है।

बढ़ाई गई परीक्षा की तारीख

यूपीपीएससी की ओर से एक नोटिस जारी किया गया है। जिसमें यह जानकारी दी गई है कि मुख्य परीक्षा का आयोजन अब 23 सितंबर की जगह 26 सितंबर को किया जाएगा। नोटिस में लिखा गया है कि सम्मिलित राज्य अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को यह सूचित किया जाता है कि 23 सितंबर को आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षा को 15 सितंबर से 24 सितंबर तक संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस परीक्षा की तारीख होने के चलते अब 26 से 29 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।

इन पदों पर भर्ती

यूपी पीसीएस की परीक्षा को कुल 254 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किया जा रहा है। प्रारंभिक परीक्षा में 4047 उम्मीदवार सफल साबित हुए हैं, जो अब मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। मुख्य परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार आगे इंटरव्यू राउंड के लिए सिलेक्ट होंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews