UPSC Admit Card: एनडीए-सीडीएस लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र हुए जारी, आसान स्टेप्स में करें डाउनलोड

UPSC की एनडीए-सीडीएस (2) परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए इन्हें डाउनलोड किया जा सकता है।
UPSC CAPF 2026

UPSC Admit Card: यूपीएससी एनडीए-सीडीएस (2) 2024 की परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है उनके लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग द्वारा एनडीए और सीडीएस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। दोनों ही परीक्षाओं के लिए आज यानी 23 अगस्त को एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं।

जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले हैं। वह यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 1 सितंबर को रखा गया है। चलिए हम आपको बताते हैं कि किस तरह से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

ऐसे करें डाउनलोड

  • जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है उन्हें लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए एप्लीकेशन पोर्टल पर जाना होगा।
  • एप्लीकेशन पोर्टल पर जाने के बाद आपको प्रवेश पत्र ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इस ऑप्शन में जाने के बाद एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक दिखाई देगी, जिस पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपसे आपकी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि मांगी जाएगी। यह सारी चीज डालकर सबमिट कर दे।
  • जैसे ही आप अपना विवरण दर्ज करेंगे प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  • आप यहां से आसानी से प्रवेश पत्र की प्रिंट निकाल सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करते समय अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, फोटो तथा अन्य विवरण की जांच कर लेना चाहिए। अगर किसी भी विवरण में कोई त्रुटि दिखाई दे रही है तो इसके लिए आयोग की हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है। शिकायत के बाद संबंधित त्रुटी को सुधार दिया जाएगा और आप अपना एडमिट कार्ड फिर से डाउनलोड कर सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews